
India vs Bangladesh in SAFF U-19 Championship 2025 Final ( Source- AIFF - Twitter)
SAFF U-19 Championship 2025: भारत ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के गोल्डन जुबली स्टेडियम में पेनल्टी शूटआउट के जरिए बांग्लादेश को 4-3 से हराकर SAFF अंडर-19 चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय में स्कोर 1-1 था, जिसके कारण मैच पेनाल्टी पर चला गया।
खेल के दूसरे मिनट में ही कप्तान सिंगामयुम शमी के सीधे फ्री किक की बदौलत भारत ने एक गोल की बढ़त के साथ हाफ टाइम तक पहुंचे, लेकिन दूसरे हाफ में बांग्लादेश के मोहम्मद जॉय अहमद ने 61वें मिनट में गोल दाग मुकाबले को बराबरी ला दिया। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूट आउट तक पहुंच गया, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को 4-3 से हराया।
इस तरह SAFF अंडर-19 चैम्पियनशिप 2023 संस्करण के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद यह भारत का दूसरा SAFF अंडर-19 खिताब है।
Updated on:
18 May 2025 11:13 pm
Published on:
18 May 2025 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
