6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगापुर में चारों खाने चित्त हुआ भारत, बची तो बस एक आस

भारत के शीर्ष खिलाड़ी सिंगापुर ओपन में हारे। साइना, श्रीकांत और समीर ने किया निराशा। अब सिर्फ पीवी सिंधु से आस।
2 min read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Apr 13, 2019

Badminton news

सिंगापुर। खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण भारत को सिंगापुर में आयोजित हो रहे सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में निराशा हार लगी है। टर्नामेंट में एक के बाद एक कई स्टार खिलाड़ी हारकर बाहर हो रहे हैं जिसके चलते इस टूर्नामेंट में भारत पिछड़ गया है।

भारत के तीन दिग्गज किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा और सायना नेहवाल का सफर क्वार्टर फाइनल में आकर खत्म हो गया। इसके अलावा पुरुष एकल वर्ग और मिश्रित युगल वर्ग में भी भारत को निराशा ही हाथ लगी। मिश्रित युगल में भारत के प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

सबसे पहले बात महिला एकल वर्ग की करें तो यहां साइना नेहवाल को जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा। ओकुहारा ने साइना को सीधे सेटों में 21-8, 21-13 मात दी। साइना यह मुकाबला मात्र 36 मिनट में ही हार गई थी। सायना के खिलाफ ओकुहारा की यह पांचवीं जीत रही।

वहीं बात पुरुष एकल वर्ग की करें तो यहां जापान के केंटो मोमोटा ने भारतीय स्टार श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। जापानी खिलाड़ी ने श्रीकांत को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-9 से हराया। यहां श्रीकांत ने एक घंटे सात मिनट में ही हथियार डाल दिए।

पुरुष एकल वर्ग में ही एक अन्य भारतीय खिलाड़ी समीर वर्मा को भी हार झेलनी पड़ी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में समीर को चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन ने 21-10, 15-21, 12-15 से हराया। समीर वर्मा इस मैच में 55 मिनट तक ही संघर्ष कर सके।

वहीं बात मिश्रित युगल वर्ग की करें तो इसमें प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को थाई जोड़ी ने हराया। देचापोल पुवारानकुरोह और सापसिरे टाएराटनाचाई की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14, 21-16 से हराया।

टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र उम्मीद पीवी सिंधु ही बची हैं। सिंधु टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं जहां उनका मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग