7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

वैष्णवी ने रूसी खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्‍ड, छोटे से गांव से निकलकर रचा इतिहास

भारतीय खिलाड़ी वैष्णवी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय मास्को वुशू चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता। 2019 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुकी वैष्णवी ने फाइनल में रूसी खिलाड़ी को पछाड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
vaishnavi-tripathi.jpg

भारतीय खिलाड़ी वैष्णवी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय मास्को वुशू चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान की रहने वाली वैष्णवी महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में शीर्ष पर रहते हुए चैंपियन बनी है। 2019 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुकी वैष्णवी ने फाइनल में रूसी खिलाड़ी को पछाड़ा। इससे पहले, वैष्णवी ने अफगानिस्तान की खिलाड़ी को भी शिकस्त दी थी। इस प्रतियोगिता में 12 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए रचा इतिहास

रूस में 28 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने वाली वैष्णवी की बड़ी बहन गीतांजलि भी वुशू खिलाड़ी हैं। गीताजंलि ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। बहन को देखकर ही वैष्णवी ने इस खेल को अपनाया। वैष्णवी के पिता विनोद त्रिपाठी पुलिस में हैं।

यह भी पढ़ें : इंडियन वेल्स में सुमित नागल ने स्‍टीफन को हराया, अंतिम क्वालीफाइंग दौर में मिली एंट्री