6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीराबाई चानू दिखाएंगी दमखम, ओलंपिक कोटे पर नजर

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू छह महीने बाद चोट से उबर यहां सोमवार को आइडब्ल्यूएफ विश्व कप से प्रतिस्पर्धा में वापसी करेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Mirabai Chanu

मीराबाई चानू दिखाएंगी दमखम, ओलंपिक कोटे पर नजर

फुकेट, थाइलैंड। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू छह महीने बाद चोट से उबर यहां सोमवार को आइडब्ल्यूएफ विश्व कप से प्रतिस्पर्धा में वापसी करेंगी। इस प्रतियोगिता के जरिए वह पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगी। यह विश्व कप ना सिर्फ अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है बल्कि पेरिस खेलों के लिए एक अनिवार्य क्वालीफायर भी है।

विश्व कप में उनकी भागीदार ही पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाने के लिए काफी होगा, क्योंकि पूर्व विश्व चैंपियन महिलाओं के 49 किग्रा ओलंपिक क्वालीफिकेशन रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। 2024 ओलंपिक क्वालीफिकेशन नियमों के तहत, 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2024 विश्व कप में भागीदार अनिवार्य है।

इन दो टूर्नामेंट के अलावा भारोत्तोलकों को 2022 विश्व चैंपियनशिप, 2023 कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, 2023 ग्रैंड प्रिक्स-1, 2023 ग्रैंड प्रिक्स-2 और 2024 कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में से कम से कम तीन में भागीदार अनिवार्य है। चानू ने इन मापदंडो को पूरा किया है। उन्होंने 2022 विश्व चैंपियनशिप और 2023 एशियन चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहीं।