5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉकी : सुल्तान जोहोर कप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूनामेंट में भारत ने मेजबान मलेशिया को मात देते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा पक्का कर लिया है।

2 min read
Google source verification
hockey

नई दिल्ली। मलेशिया के जोहोर बाहरू में खेली जा रही सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है। निर्णायक मैच में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को मेजबान मलेशिया को मात देते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। बता दें कि यह सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट का सातवां संस्करण है। जिसमें रविवार को खेले गए मैच में भारत ने मेजबान मलेशिया को मात देने में कामयाबी हासिल की। तमान दाया हॉकी स्टेडियम में तीसरे स्थान के लिए खेले गए इस मैच में भारत ने मलेशिया को 4-0 से मात दी।

शुरुआत से ही बनाए रखा अपना दबदबा
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही इस मैच पर अपना दबदबा कायम कर रखा था। 11वें मिनट में ही कप्तान विवके प्रसाद की ओर से दागे गए गोल से टीम ने अपना खाता खोला। पहले क्वार्टर की समाप्ति के अंतिम मिनट में दिलप्रीत से मिले पास को विशाल अंटिल ने गोल में तब्दील कर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दी।

भारतीय गोलकी ने असफल किया मलेशिया का प्रयास
दूसरे क्वार्टर में शेलेंद्र लाकड़ा ने 21वें मिनट में अवसर का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया। इस बीच, मलेशिया को 18वें मिनट में गोल का अवसर मिला था, लेकिन भारतीय गोलकीपर सेंथामिझ शंकर ने इस कोशिश को असफल कर दिया।

बेहतर डिफेंस का मिला फायदा
विशाल ने इसके बाद आगे बढ़ते हुए 25वें मिनट में भारतीय टीम के लिए चौथा गोल किया। इसके बाद अपने अच्छे डिफेंस के दम पर भारत ने मलेशिया को तीसरे और चौथे क्वार्टर में गोल करने का मौका नहीं दिया और 4-0 से जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

अमरीका को दी थी करारी शिकस्त

इससे पहले टूर्नामेंट में भारत ने अमरीका को करारी शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने अमरीका को 22-0 के मात दिया था। उस मैच में भारत की ओर से 10 खिलाड़ियों ने गोल किए थे। भारत की ओर से प्रताप लाकड़ा ने दूसरे ही मिनट में गोल कर शुरुआत दिलाई थी। जिसके बाद विशाल एंटिल (3 गोल- 2, 30, 44 मिनट), रबिचंद्र मोइरांगथेम (1 गोल- सातवें मिनट में), हरमनजीत सिंह (5 गोल- 25वें मिनट, 26वें मिनट, 40वें मिनट, 45वें मिनट, 52वें मिनट), अभिषेक (4 गोल- 28वें मिनट, 37वें मिनट, 38वें मिनट, 45वें मिनट), रोशन कुमार (1 गोल- 37वें मिनट), मनिंदर सिंह (2 गोल- 42वें और 43वें मिनट), शैलेंद्र लाकड़ा (1 गोल- 47वें मिनट) और विवेक प्रसाद (1 गोल- 48वें मिनट) ने गोल किए थे।