6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुल्तान ऑफ जोहर कप में भारत ने अमरीका को 22-0 से हराया

मलेशिया के जोहर बाहरू में खेले जा रहे सातवें सुल्तान ऑफ जोहर कप में भारत की जूनियर हॉकी टीम ने अमरीका को 22-0 से हरा दिया है।

2 min read
Google source verification
Indian junior hockey team sensational win over USA

johar cup

जोहर बाहरु। मलेशिया के जोहर बाहरू में खेले जा रहे सातवें सुल्तान ऑफ जोहर कप में भारत की जूनियर हॉकी टीम ने अमरीका को 22-0 से हरा दिया है। टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले 23 अक्टूबर को भारत ने मलेशिया को 2-1 से और 22 अक्टूबर को जापान को 3-2 से शिकस्त दी थी।

अमरीका के खिलाफ भारतीय युवाओं ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। मैच के दूसरे ही मिनट में प्रताप लकरा ने गोल पोस्ट में गेंद दागकर भारत का खाता खोला। इसके बाद विशाल अंतिल और दलप्रीत सिंह गोल कर पहले 3 मिनट में ही भारत के खाते में गोलों की संख्या तीन कर दी।
हरमन ने दागे पांच गोल
भारत की ओर से हरमनजीतह सिंह ने सबसे ज्यादा पांच गोल किए। हरमन ने 25वें, 26वें, 40वें, 45वें ओर 52वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा अभिषेक ने चार, विशाल अंतिल और दलप्रीत सिंह ने तीन-तीन, मनविंदर सिंह ने दो और प्रताप लकड़ा, रबिचंद्रा मोइरंगथम, रौशन कुमार, शिलानंद लकड़ा और विवेक प्रसाद ने एक-एक गोल किया।

दो मैच बाकी हैं भारत के
टूर्नामेंट का यह लीग दौर चल रहा है। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 26 अक्टूबर को होगा। इसके बाद लीग राउंड के अपने आखिरी मैच में भारत की टीम ब्रिटेन से भिड़ेगी।

अंक तालिका में शीर्ष पर
अमरीका के खिलाफ इस बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच चुकी है। इससे पहले भारत तीसरे स्थान पर था। अगर बाकी बचे मैच में से भारत एक जीत दर्ज कर लेता है तो उसका फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा।
छह टीमें कर रही हैं हिस्सेदारी
मलेशिया के जोहर शहर में हो रहे इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सेदारी कर रही हैं। भारत के अलावा मेजबान मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन और अमरीका इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।