4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निशानेबाजी विश्व कप : मनु-सौरभ की जोड़ी ने जीता स्वर्ण, पदक तालिका में 5 स्वर्ण के साथ भारत पहले पर

आज भारत को दो और पदक मिले अंजुम-दिव्यांश ने दिलाया था स्वर्ण अपूर्वी-दीपक को मिला रजत पदक
2 min read
Google source verification
manu bhaker and saurabh chaudhary

निशानेबाजी विश्व कप : मनु-सौरभ की जोड़ी ने जीता स्वर्ण, पदक तालिका में 5 स्वर्ण के साथ भारत पहले पर

म्युनिख : साल के तीसरे अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को अंजुम मोदगिल और दिव्यांश सिंह पवार के स्वर्ण और अपूर्वी चंदेला तथा दीपक कुमार की जोड़ी के रजत पदक जीतने के भारत के हाथ एक और पदक आया। युवा निशानेबाज मनु भाकेर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनु-सौरभ की जोड़ी ने फाइनल में यूक्रेन की ओलेना कोस्टेविक और ओलेह ओमेलचुक की जोड़ी को 17-9 पछाड़कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। यह भारत का इस विश्व कप में पांचवां स्वर्ण और कुल छठा पदक है। वहीं इस स्पर्धा का कांस्य पदक चीन की क्यान वांग और यि वांग मेंग की जोड़ी को मिला।

साल का दूसरा स्वर्ण जीता इस जोड़ी ने

मनु-सौरभ की जोड़ी का यह साल यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इन दोनों ने इससे पहले फरवरी में आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा यह साल का उनका तीसरा फाइनल है। इस भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में 586 अंकों के साथ टॉप किया था।

भारत अबतक जीत चुका है पांच स्वर्ण

म्युनिख विश्व कप में भारत अब तक पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर पदक तालिका में पहले नंबर पर है, जबकि चीन दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं रुस एक स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर कायम है। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में अभी तक मनु भाकेर-सौरभ चौधरी के अलावा दिव्यांश-अंजुम की जोड़ी, राही सरनोबत, सौरभ चौधरी और अपूर्वी चंदेला इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार की जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में एक रजत पदक भी हासिल किया है।

ये निशानेबाज भी हासिल कर चुके हैं ओलंपिक कोटा

इस टूर्नामेंट में दो भारतीय शूटर्स राही सरनोबत और मनु भाकेर ने ओलंपिक कोटा हासिल किया है। इन दोनों के अलावा सौरभ चौधरी, अपूर्वी चंदेला, अंजुम मोदगिल, दिव्यांश सिंह पवार और अभिषेक शर्मा पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग