
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में रविवार को रफ्तार के शौकीन लोगों को जश्न मनाने का बड़ा अवसर मिला। मौका था जेके टायर नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप के 20वें आयोजन का। हैदराबाद के अनिन्दित रेड्डी और कोल्हापुर के चित्तेश मंडोडी रविवार को जेके टायर-एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप के 20वें संस्करण में क्रमश: यूरो जेके 2017 और एलजीबी 4 कटेगरी के चैंपियन बन गए।
25000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी
ग्रेटर नोएडा स्थित फार्मूला-1 बुद्ध इंटरनेश्नल सर्किट में मौजूद 25 हजार से अधिक जुनूनी दर्शकों ने चैंपियनशिप के अंतिम दिन संगीत, नृत्य और स्टंट का भरपूर लुत्फ लिया। जेके मोटरस्पोर्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। शनिवार को दोनों रेस जीतने वाले अनिन्दित ने रविवार को भी अपना वर्चस्व जारी रखा। वह सुबह की रेस में भी जीते और दूसरी रेस में तो शानदार फॉर्म में दिखे।
चार सेकंड के अंतर से जीते आनंदिथ
पहली रेस को अनिन्दित ने चार सेकंड के अंतर से जीता था, जबकि दूसरी रेस में वह 10 सेकंड पहले ही फिनिश लाइन पार करने में सफल रहे। दूसरी रेस में नयन चटर्जी और विष्णु प्रसाद के पास उनका कोई तोड़ नहीं था। नयन ने रविवार को दोनों रेसों में दूसरा स्थान हासिल किया। विष्णु ने हालांकि चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया, लेकिन इस सप्ताहांत उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अनिन्दित ने कहा, यह सीजन शानदार रहा। मैंने पहले राउंड की शुरुआत धीमी की थी, लेकिन दूसरे राउंड में यह काफी रोमांचक हो गया। मैं एक बार फिर खिताब जीतकर खुश हूं।
मंडोडी ने भी जीता खिताब
चित्तेश मंडोडी ने एलजीबी 4 कटेगरी में 73 अंकों के साथ खिताब जीता। संदीप कुमार 71 दूसरे और विष्णु प्रसाद 62 तीसरे स्थान पर रहे। डार्क डॉन रेसिंग टीम के चालक संदीप कुमार ने एलजीबी4 रेस जीती, जबकि दिलजीत और चैंपियन चित्तेश मंडोडी रेस फिनिश भी नहीं कर सके।
मैथ्यू ने जीता सुजुकी जिक्सर कप
चेन्नई के जोसफ मैथ्यू ने सुजुकी जिक्सर कप का खिताब अपने नाम किया। जोसफ हालांकि दूसरी रेस में पोडियम नहीं हासिल कर सके। वह चौथे स्थान पर रहे, लेकिन राउंड-3 तक हासिल अंकों के आधार पर 15 अंकों के अंतर से विजेता बने। अहमदाबाद के सचिन चौधरी ने दूसरा और आइजोल के मालसावमडावनगलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। सचिन ने 49 अंक हासिल किए, जबकि मालसावमडावनगलिया ने कुल 43 अंक अपने नाम किए। जोसफ के खाते में कुल 64 अंक आए। भारत के साई राहिल पिलारीशेट्टी (हैदराबाद) ने एशिया कप ऑफ रोड रेसिंग के तीसरे राउंड का खिताब जीता। उन्होंने रविवार को दोनों रेस अपने नाम की।
इजरायल वी. का निराशाजनक प्रदर्शन
खिताब के दावेदारों में शामिल भारत के इजरायल वी. और लाल नुनसांगा हालांकि पोडियम नहीं हासिल कर सके। मियू नाकाहारा और मेई साकुराई ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जेके सुपर बाइक 600सीसी कटेगरी में विजय सिंह (जयपुर) ने बाजी मारी। वह शनिवार को दूसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहे। रेस-1 के विजेता गुरविंदर सिंह तकनीकी कारणों से रेस नहीं जीत सके। आनंद नागराजन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वह दूसरी रेस में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अमन अहलावत ने दूसरी रेस में चौथा स्थान हासिल करने के बावजूद चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया
जीत के बाद बोले आनंदिथ
विष्णु ने हालांकि चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन इस सप्ताहांत उनका प्रदर्शन निराशाजनक कहा जा सकता है। आनंदिथ ने कहा कि यह सीजन शानदार रहा। मैंने पहले राउंड की शुरुआत धीमी की थी लेकिन दूसरे राउंड में यह काफी रोमांचक हो गया। यह सप्तहांत काफी रोचक रहा और मैं एक बार फिर खिताब जीतकर खुश हूं। डार्क डॉन रेसिंग टीम के चालक संदीप कुमार ने एलजीबी4 रेस जीती जबकि दिलजीत और चैम्पियन चित्तेश मंडोडे रेस फिनिश भी नहीं कर सके।
Published on:
19 Nov 2017 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
