6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए रवाना हुई भारतीय जूनियर हॉकी टीम

भारतीय टीम ने पिछले संस्करण में कांस्य पदक पर कब्जा किया था। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और फारवर्ड दिलप्रीत सिंह को जल्द ही सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
 भारतीय टीम ने पिछले संस्करण में कांस्य पदक पर कब्जा किया था। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और फारवर्ड दिलप्रीत सिंह को जल्द ही सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया था।

सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए रवाना हुई भारतीय जूनियर हॉकी टीम

नई दिल्ली। जोहोर बाहरू शहर में छह अक्टूबर से शुरू होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप के आठवें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम बुधवार को यहां से मलेशिया के लिए रवाना हुई। हॉकी इंडिया के अनुसार, इस टूर्नामेंट के जरिए 10 भारतीय खिलाड़ी पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। भारतीय टीम ने पिछले संस्करण में कांस्य पदक पर कब्जा किया था। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और फारवर्ड दिलप्रीत सिंह को जल्द ही सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया था।

टीम के कोच जूड फेलिक्स ने कहा, "पिछले साल भी हम नई टीम लेकर गए थे और लगभग सभी खिलाड़ी पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे। जब टूर्नामेंट आगे बढ़ा तो मुझे महसूस हुआ कि हम फाइनल तक पहुंच सकते थे और कांस्य पदक जीतना निराशाजनक रहा। हालांकि, इस संस्करण में जब 10 खिलाड़ी पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, हम उन आठ खिलाड़ियों का अधिक जिम्मेदारियां देंगे जिन्हें पिछले साल खेलने का अनुभव है और वह कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी खेले चुके हैं।"भारत के कप्तान मंदीप मोर होंगे और टीम का पहला मैच मेजबान मलेशिया के खिलाफ होगा।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग