5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैरी कॉम ने बच्चों में खेल के विकास के लिए दिया महत्वपूर्ण सुझाव

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन है मैरी कॉम। बच्चों के लिए बॉक्सिंग रिंग का उद्घाटन करने पहुंची थी मैरी कॉम। बच्चों को घर में ही मुहैया कराएं स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर- मैरी कॉम।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mazkoor Alam

Apr 01, 2019

MC Mary Kom

नोएडा/नई दिल्ली। छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने कहा है कि भविष्य में अधिक ओलम्पियन तैयार करने के लिए भारतीय रियल एस्टेट के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में इनबिल्ट स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए।

मैरी कॉम ने रविवार को एटीएस होमक्रॉफ्ट के ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) प्रोजेक्ट में बच्चों के लिए बॉक्सिंग रिंग का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

मैरी कॉम ने साथ ही देश में खेलों को लेकर कहा, "हमें अपने बच्चों को अपने घर के महौल में ही ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराना चाहिए, जिससे खेल के प्रति उनका रुझान शुरू से ही विकसित हो सके।"

उन्होंने कहा, "हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में स्पोर्ट्स इंफ्रा होने से माता-पिता अपने बच्चों को युवा अवस्था से ही कई तरह के खेल के बारे में अवगत करा सकते हैं। ऐसा होने से रॉ टैलेंट शुरुआत से ही निखरने का मौका मिलेगा।"

इस अवसर पर होमक्रॉफ्ट के सीईओ प्रसून चौहान ने कहा, "खेल किसी भी बच्चे के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है और इसी को देखते हुए हम अपने प्रोजेक्ट्स में बच्चों के लिए विश्व स्तरीय मुक्केबाजी सुविधा मुहैया करा रहे हैं।"

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग