6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्जी बेचते थे MMA फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला, एक करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट ने बदली ज़िंदगी, 5 सितंबर को होगी अगली फाइट

नाज़ारेथ लालथाज़ुआला की अगली फाइट अमेरिकी फाइटर गिल्बर्ट नाकाटानी से होगी। यह मुक़ाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 06, 2026

MMA

भारत के सबसे धाकड़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला (photo - MMA)

MMA Fighter Nazareth Lalthazuala: भारत के सबसे धाकड़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला की अगली वन चैंपियनशिप फाइट की आधिकारिक घोषणा हो गई है। मिज़ोरम से आने वाले 23 वर्षीय स्टार का सामना 5 सितंबर को “वन फाइट नाइट 47” इवेंट की स्ट्रॉवेट MMA फाइट में अनुभवी अमेरिकी फाइटर गिल्बर्ट नाकाटानी से होगा।

लालथाज़ुआला का मुक़ाबला कहां आएगा?

"द नॉर्थस्टार" के नाम से जाने जाने वाले लालथाज़ुआला की वन के मेन रोस्टर में यह पहली फाइट होगी, जिसका आयोजन बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में किया जाएगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण 6:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 पर होगा।

कूड़े की गाड़ी चलाई, सब्जी बेची

मिजोरम में पले-बढ़े इस फाइटर को पैसों की बहुत तंगी झेलनी पड़ी। कई बार स्थानीय मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिताओं तक जाने के लिए किराया भी नहीं होता था। अपने खेल के सपने को जिंदा रखने के लिए उन्होंने बेहद कड़ी मेहनत वाले काम किए। कभी कूड़े की गाड़ी चलाई, कभी पत्थर की खान में काम किया और कभी बाजार में सब्जी बेची, सिर्फ इसलिए कि अपने मुकाबलों में हिस्सा लेते रह सकें।

आखिरकार उनकी प्रतिभा ने उन्हें गुवाहाटी में ट्रेनिंग के लिए स्पॉन्सरशिप दिलाई, लेकिन संघर्ष यहीं नहीं रुका। नवंबर 2025 में उन्हें पहली बार “वन फ्राइडे फाइट्स” इवेंट सीरीज में लड़ने का मौका मिला। उस फाइट में उन्होंने जापानी विरोधी को मात्र 17 सेकंड में ढेर कर दिया था।

मिला एक करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

तीन महीने बाद उन्हें दोबारा फाइट करने का मौका मिला और इस बार भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से रिंग में समां बांध दिया। लालथाज़ुआला ने अपने विरोधी को शिकंजे में जकड़कर दूसरे राउंड में सबमिशन से मैच जीत लिया। लगातार दो जीत के बाद सभी की नजरें उन पर थीं। उन्होंने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिससे न सिर्फ उन्हें जीत नसीब हुई बल्कि 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 90-95 लाख रुपये) का वन चैंपियनशिप ग्लोबल रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ।

इसका मतलब था कि वह अब आधिकारिक तौर पर संगठन का हिस्सा बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले फाइटर भी बने। करियर में 8-0 का धमाकेदार रिकॉर्ड रखने वाले लालथाज़ुआला का अब प्रयास होगा कि वे मेन रोस्टर में डेब्यू कर जीत का परचम लहराना जारी रखें और एक दिन वन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए फाइट करें।