5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा और लवलीना बोरगोहेन बदल सकते हैं अपने मेडल के रंग, सिल्वर के बाद गोल्ड जीतने का मौका

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले Neeraj Chopra और Lovlina Borgohain के पास अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का मौका होगा। 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग और क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल भी शामिल रहेंगे।
2 min read
Google source verification
Neeraj Chopra silver CWG 2026

नीरज चोपड़ा (फोटो- IANS)

India at Asian Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के दो ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और लवलीना बोरगोहेन स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। मेंस जेवलिन थ्रो (Javelin Throw) के फाइनल में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा, वहीं महिलाओं के 75 किलोग्राम मुक्केबाजी वर्ग के फाइनल में हार के बाद लवलीना बोरगोहेन को भी सिल्वर मेडल मिला। हालांकि, दोनों एथलीटों के पास अगले महीने अपने पदक का रंग बदलने का शानदार मौका होगा।

एशियन गेम्स में बदल सकता है मेडल का रंग

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होने जा रहा है, जिसमें 43 खेलों में 4000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। भारत के दल (Squad) की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले स्टार एथलीट इसमें प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण के साथ 17 रजत पदक जीते थे। रजत पदक जीतने वालों में नीरज और लवलीना के अलावा मुक्केबाजी में जादुमनी सिंह, जूडो में यामिनी मौर्य, ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर और हाई जंप में सर्वेश कुशारे शामिल रहे। वहीं वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) में अजय बाबू, ज्ञानेश्वरी यादव, ऋषिकांत सिंह, लवप्रीत सिंह, हरजिंदर कौर और राजा मुथुपंडी को भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। ये सभी एथलीट एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने के इरादे से उतरेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स की तुलना में एशियन गेम्स में अधिक खेल देखने को मिलेंगे। जहां ग्लासगो में बैडमिंटन, शूटिंग, रेसलिंग, टेबल टेनिस और कबड्डी जैसे खेल शामिल नहीं थे, वहीं एशियन गेम्स में ये सभी प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इसके अलावा क्रिकेट, हॉकी और तीरंदाजी (Archery) में भी भारत से पदक की मजबूत उम्मीदें होंगी।

भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक कुल 678 पदक (183 स्वर्ण, 238 रजत, 257 कांस्य) जीते हैं। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हांगझोउ एशियन गेम्स (2022/23) में रहा था, जहाँ भारतीय खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक सहित कुल 107 पदकों का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ था।

ग्लासगो CWG 2026 के पदक विजेता

क्रमांकखिलाड़ीस्पर्धाखेलपदक
1मीराबाई चानूमहिला 48 किग्रावेटलिफ्टिंगस्वर्ण
2शर्मिला धनकरमहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
3दिलीप गावितपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
4अस्मिता डेमहिला -48 किग्राजूडोस्वर्ण
5हर्ष सिंहपुरुष -60 किग्राजूडोस्वर्ण
6प्रीति पवारमहिला 54 किग्रामुक्केबाजीस्वर्ण
7जैसमीन लांबोरियामहिला 57 किग्रामुक्केबाजीस्वर्ण
8सोमन राणापुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
9साक्षी चौधरीमहिला 51 किग्रामुक्केबाजीस्वर्ण
10प्रिया घंघासमहिला 60 किग्रामुक्केबाजीस्वर्ण
11अरुंधति चौधरीमहिला 70 किग्रामुक्केबाजीस्वर्ण
12सचिन सिवाचपुरुष 60 किग्रामुक्केबाजीस्वर्ण
13अंकुश पंघालपुरुष 80 किग्रामुक्केबाजीस्वर्ण
14ऋषिकांत सिंहपुरुष 60 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
15मुथुपांडी राजापुरुष 65 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
16ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
17सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपएथलेटिक्सरजत
18वल्लुरी अजय बाबूपुरुष 79 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
19हरजिंदर कौरमहिला 69 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
20गुलवीर सिंहपुरुष 10000 मीटरएथलेटिक्सरजत
21मुरली श्रीशंकरपुरुष लंबी कूदएथलेटिक्सरजत
22मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सरजत
23लवप्रीत सिंहपुरुष +110 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
24यामिनी मौर्यमहिला -57 किग्राजूडोरजत
25नीरज चोपड़ापुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सरजत
26प्रवीण चिथरावेलपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सरजत
27जादूमणि सिंहपुरुष 55 किग्रामुक्केबाजीरजत
28शुभम जुयालपुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सरजत
29लवलीना बोरगोहैनमहिला 75 किग्रामुक्केबाजीरजत
30नरेंद्र बरवालपुरुष +90 किग्रामुक्केबाजीरजत
31झांडू कुमारपुरुष हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
32बिंद्यारानी देवीमहिला 58 किग्रावेटलिफ्टिंगकांस्य
33शिल्पा के. शायलामहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सकांस्य
34सीमा कालीरामनामहिला डिस्कस थ्रोएथलेटिक्सकांस्य
35तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉनएथलेटिक्सकांस्य
36यश वीर सिंहपुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सकांस्य
37सेल्वा प्रभुपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सकांस्य
38उन्नति शर्मामहिला -63 किग्राजूडोकांस्य
39गुलवीर सिंहपुरुष 5000 मीटरएथलेटिक्सकांस्य