5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैडमिंटन : विश्व नंबर 212 के हाथों हारी सायना नेहवाल, एचएस प्रणय पहुंचे दूसरे दौर में

विश्व वरीयता क्रम में 9वें स्थान पर है सायना महिला वर्ग में अनुरा भी हारीं लक्ष्य सेन से भी हारकर हुए बाहर
2 min read
Google source verification
Saina Nehwal

बैडमिंटन : विश्व नंबर 212 के हाथों हारी सायना नेहवाल, एचएस प्रणय पहुंचे दूसरे दौर में

ऑकलैंड : महिला विश्व रैंकिंग में 212वें नंबर की ने चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी वांग झेई ने भारतीय महिला शटलर और विश्व वरीयता क्रम में 9वें स्थान पर काबिज लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारत की सायना नेहवाल को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में चल रहे न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में हरा कर चौंका दिया। इस तरह एक बड़े उलटफेर का शिकार होकर सायना नेहवाल इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर हो गईं।
इस टूर्नामेंट का आज पहला दिन था और भारतीय खिलाड़ियों के लिहाज से काफी खराब रहा। पहले दौर की बाधा पार करने में सिर्फ भारत के एचएस प्रणय सफल रहे।

सायना की झेई से थी पहली भिड़ंत
इस टूर्नामेंट से पहले झेई और सायना के बीच कोई मुकाबला नहीं हुआ था। अपनी पहली भिड़ंत में उन्होंने दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को मात दी। महिला वर्ग में एक अन्य मुकाबले में अनुरा प्रभुदेसाई को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें छठी सीड चीन की ली जुरेई ने मात्र 20 मिनट में सीधे दो गेमों में 21-9, 21-10 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पुरुष वर्ग में जीत के साथ प्रणय ने कायम रखी उम्मीद
आज खेले गए पुरुष वर्ग के मुकाबले में भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय ने सिंगापुर के लोह करीन येव को सीधे दो गेमों में मात्र 37 मिनट में 21-15, 21-14 से हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे दौर में अब उनका मुकाबला दूसरी सीड सिंगापुर के टॉमी सुर्गियातो से होगा।

लक्ष्य सेन भी हारे
पुरुष वर्ग में विश्व जूनियर चैम्पियनशिप का कांस्य पदक अपने नाम रखने वाले युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को भी मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में ही मात खानी पड़ी। क्वालिफायर्स मैच खेलकर उन्होंने मुख्य ड्रा में जगह बनाई थी। उन्हें चीनी ताइपे के वांग जू वेई ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 15-21, 21-18, 21-10 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट तक चला।

खेल समाचार ( Sports News )से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस समाचार के हर अपडेट.

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग