6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hockey World Cup: हॉकी जगत को चौकते हुए फ्रांस ने QF में बनाई जगह, अर्जेंटीना को 5-3 से हराया

ओड़िसा हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के नौवे दिन सबसे निचली रैंक वाली फ्रांस ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Dec 07, 2018

FRANCE VS ARGENTINA

Hockey World Cup: हॉकी जगत को चौकते हुए फ्रांस ने QF में बनाई जगह, अर्जेंटीना को 5-3 से हराया

नई दिल्ली। फ्रांस ने यहां गुरुवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी विश्व कप के मैच में ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेटीना को रोचक मुकाबले में 5-3 से हरा दिया। इस मैच में पांच गोल सिर्फ दूसरे क्वार्टर में हुए जहां चार गोल सिर्फ फ्रांस ने किए। अर्जेटीना ने वापसी की बहुत कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने पूल में चार अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।


फ्रांस ने ली जल्द बढ़त-
पहले क्वार्टर में अर्जेटीना ने अपना दबदबा दिखाया। वह लगातार फ्रांस के घेरे में जा रही थी, तीन बार वह गोल करने के करीब आई हालांकि सफल नहीं हो सकी। वह आक्रामक खेल के बाद भी फ्रांस से गोल करने के मामले में पीछे रह गई। 18वें मिनट में ह्यूगो जेनेस्टेट ने गोल कर फ्रांस को एक गोल से आगे कर दिया। ह्यूगो का यह गोल दर्शनीय था। उन्होंने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अर्जेटीना के गोलकीपर जुआन विवाल्डी को मात दे फ्रांस को एक गोल से आगे कर दिया।


3-0 से आगे निकली फ्रांस-
एक गोल की बढ़त लेने के बाद फ्रांस को 23वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस पर विक्टर चार्लेट ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। यहां से अर्जेटीना के ऊपर दबाव दिख रहा था जो उसके खेल से पता चल रहा था। तीन मिनट बाद अरिस्टिडे कोइस्ने ने फील्ड गोल कर फ्रांस को 3-0 से आगे कर अर्जेटीना की हालत खराब कर दी। कोइस्ने का यह गोल भी देखने लायक था।


दूसरे क्वार्टर की समाप्ति पर स्कोर 4-1-
अर्जेटीना के लिए थोड़ी राहत की खबर लुकास मार्टिनेज लेकर आए। उन्होंने 28वें मिनट में इस मैच का कुल चौथा और अर्जेटीना का पहला गोल किया, लेकिन फ्रांस रुकने वाली नहीं थी। क्वार्टर के आखिरी मिनट में गैसपार्ड बाउमार्गटेन ने बेहतरीन पास पर डाइव मार गेंद को नेट में डाल फ्रांस को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी।


अर्जेंटीना की वापसी-
अर्जेटीना के पास मैच में वापसी करने के लिए पूरे क्वार्टर यानी 30 मिनट का समय था। उसने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। तीसरे क्वार्टर में 43वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर गोंजालो पिलाट ने गोल कर अर्जेटीना का खाते में दूसरा गोल डाला। फ्रांस की जीत की उम्मीदों को झटका लगता दिख रहा था और चौथे क्वार्टर में गोंजालो ने 48वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अर्जेटीना के लिए तीसरा गोल किया।


फ्रांस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत-
दोनों टीमों के बीच अब सिर्फ एक गोल का अंतर रह गया था। आखिरी मिनटों में ओलम्पिक चैम्पियन बराबरी के प्रयास में थी, लेकिन 54वें मिनट में फ्रांकोइस गोयेट ने विक्टर लॉकवूड के दाएं फ्लैंक से गिए गए पास पर शानदार तरीक से गेंद को नेट में डाल फ्रांस को 5-3 से आगे कर दिया और यहां से अर्जेटीना के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग