4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिया ओपनः सिंधु, श्रीकांत समेत पांच भारतीयों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

इंडिया ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी। सिंधु ने 32 तो श्रीकांत ने 34 मिनट में ही जीत लिया मुकाबला। दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर सके शुभंकर।
2 min read
Google source verification

image

Mazkoor Alam

Mar 29, 2019

PV Sindhu

नई दिल्ली। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु के अलावा किदाम्बी श्रीकांत , बी. साई प्रणीत, पारुपल्ली कश्यप और एच. एस. प्रणय भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।

टूर्नामेंट का आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के के. डी. जाधव इंडोर हाल में हो रहा है। बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में छठवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में हांगकांग की डेंग जॉय शुआन को सीधे सेटों में 21-11, 21-13 से हराया। महिला एकल वर्ग के तहत खेले गए इस मुकाबले को सिंधु ने केवल 32 मिनट में ही अपने नाम कर लिया।

2017 की चैम्पियन और पिछले दो साल से फाइनल में पहुंच रहीं सिंधु का क्वार्टर फाइनल में आठवीं सीड डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड से मुकाबला होगा। दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने होंगी।

पुरुष एकल वर्ग में तीसरी सीड श्रीकांत ने चीन के लू गुआंग्झू को सीधे सेटों में 21-11, 21-16 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने यह मुकाबला केवल 34 मिनट में ही अपने नाम कर लिया।

पूर्व चैम्पियन श्रीकांत का क्वार्टर फाइनल में बी. साई प्रणीत से मुकाबला होगा। प्रणीत ने हमवतन और पांचवीं सीड के समीर वर्मा को तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21, 21-16, 21-15 से मात दी।

वर्ल्ड रैंकिंग में 20वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत ने एक घंटा और 12 मिनट चले मुकाबले में 15वें नंबर के खिलाड़ी समीर को शिकस्त दी। प्रणीत की समीर के खिलाफ छह मैचों में यह चौथी जीत है।

प्रणय ने डेनमार्क के जेन ओ जॉर्जेन्सन को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-19, 20-22, 21-17 से शिकस्त दी। उन्होंने एक घंटे आठ मिनट में चीनी खिलाड़ी को मात दी। क्वार्टर फाइनल में प्रणय के सामने दूसरी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन की चुनौती होगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन कश्यप सीधे गेम में जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहे। वर्ल्ड रैंकिंग में 55वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने थाईलैंड के टेनोंगसेक सेनसोमबूनसुक को 21-11, 21-13 मात दी। क्वार्टर फाइनल में कश्यप का सामना हमवतन शुभंकर डे को हराने वाले चीनी ताइपे के वैंग जू वेई से होगा।

अपने पहले दौर के मुकाबले में चौथी सीड इंडोनेशिया के टॉमी सुर्गियातो को हराने वाले शुभंकर डे दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर सके। शुभंकर को चीनी ताइपे के वांग जु वेई ने 44 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-13 से मात दी।

महिला एकल में रिया मुखर्जी को कड़े संघर्ष के बाद हार का सामना करना पड़ा। आठवीं सीड डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट ने रिया को 21-8, 17-21, 21-13 से हराया।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग