5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सायना नेहवाल और पीवी सिंधू

सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की सायना ने डेनमार्क की मिया ब्लिफेल्डट को हराया पीवी सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Apr 11, 2019

Saina Nehwal And PV Sindhu

Saina Nehwal And PV Sindhu

नई दिल्ली। सिंगापुर ओपन में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को दोनों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। पीवी सिंधू ने 355,000 अमरीकी डॉलर वाले इस टूनार्मेंट के दूसरे दौर में वल्र्ड नंबर-22 डेनमार्क की मिया ब्लिफेल्डट को सीधे गेम में 21-13, 21-19 से पराजित किया।

पीवी सिंधु और मिया ब्लिफेल्डट के बीच करीब 40 मिनट तक मुकाबला चला। वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज सिंधु का डेनमार्क के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह दूसरा मैच था और उन्होंने शुरूआत से ही दमदार खेल दिखाया।

पहले गेम में सिंधु ने एकतरफा जीत दर्ज की जबकि दूसरे गेम में उन्हें थोड़ी बहुत टक्कर मिली। हालांकि, ब्लिफेल्डट उन्हें प्रतियोगिता में आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई।

क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला चीन की काई यानयान से

इस साल की शुरूआत में स्पेन मास्टर्स का खिताब जीतने वाली ब्लिफेल्डट के खिलाफ दोनों ही मैचों में सिंधु जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की काई यानयान से होगा।

सायना ने पोर्नपावी चोचुवोंग को हराया

वहीं सायना नेहवाल ने दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-19 से मात दी। सायना ने एक घंटे सात मिनट में यह मुकाबला जीता। क्वार्टर फाइनल में सायना का सामना वर्ल्ड नंबर-3 और दूसरी सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिनके खिलाफ उनका 9-4 का रिकॉर्ड है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग