4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगापुर ओपन से बाहर हुईं साइना नेहवाल

जापानी की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ साइना की पांचवीं हार। जापानी खिलाड़ी के खिलाफ 36 मिनट में ही हारी साइना। क्वार्टर फाइनल में ही थम गया साइना का सफर।
less than 1 minute read
Google source verification
saina_nehwal_lost_her_match.jpg

सिंगापुर। स्टार भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सिंगापुर ओपन से बाहर हो गई हैं। साइना को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनका सफर यहीं पर समाप्त हो गया।

जापानी खिलाड़ी के आगे नहीं चला जोर-

टूर्नामेंट में छठवीं वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल को जापानी खिलाड़ी के सामने हार का सामना करना पड़ा। महिला बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा ने साइना को सीधे सेटों में 21-8, 21-13 से हरा दिया।

महिला बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी का प्रदर्शन ओकुहारा के सामने पूरी तरह से फीका नजर आया। पहले गेम में तो साइना पूरी तरह से लय से भटकी हुई नजर आईं। दूसरे सेट में उन्होंने थोड़ा संघर्ष किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

36 मिनट में ही मुकाबला हारी साइना-

साइना नेहवाल के इस मैच में लचर प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जापानी खिलाड़ी के खिलाफ यह मुकाबला मात्र 36 मिनट में ही हार गईं। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड के मामले में साइना का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 9 मैच साइना ने जीते हैं जबकि ओकुहारा 5 मैच जीतने में कामयाब रही।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग