जवाब : मैं अभी तक दुनिया में जितनी भी लीग में खेला हूं, उनके मुकाबले इस लीग का फॉर्मेट थोड़ा अलग है और इसलिए मुझे और भी ज्यादा मजा आ रहा है। मैं अन्य जितनी लीग में खेला, वहां सुपर प्वाइंट और सुपर सर्विस जैसी चीजें नहीं थी। भारत आने से पहले मैंने यूट्यूब पर इस लीग के बारे में देखा। मेरा इस लीग में अभी तक का अनुभव काफी शानदार रहा और मैंने काफी कुछ सीखा।
सवाल : आपकी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसकी क्या वजह है?