5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधु थाईलैंड ओपन के फाइनल में, खिताब अब बस एक कदम दूर

सिंधु ने इस जीत के साथ ही तुनजुंग के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 कर लिया है।
2 min read
Google source verification
SINDHU

सिंधु थाईलैंड ओपन के फाइनल में, खिताब एक कदम दूर

नई दिल्ली । रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को हराकर शनिवार को पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त और वल्र्ड नम्बर-3 सिंधु ने सेमीफाइनल में तुनजुंग को एक घंटे के खेल में 23-21, 16-21, 21-9 से मात दी। सिंधु ने इस जीत के साथ ही तुनजुंग के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 कर लिया है।

कल जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा मुकाबला
सिंधु ने पहला गेम 23-21 से जीता लेकिन दूसरा गेम वह 16-21 से हार गई। हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे गेम में वापसी की और 21-9 से जीतकर मुकाबला समाप्त कर दिया। सिंधु पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची हैं, जहां अब खिताब के लिए उनका सामना रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। तीन बार की विश्व चैंपियन सिंधु और रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता ओकुहारा अब तक एक-दूसरे से 10 मुकाबले खेल चुकी हैं जिनमें दोनों ने 5-5 में जीत दर्ज की है। ओकुहारा ने सेमीफइनल में सातवीं सीड अमेरिका की बिवेन झांग को 34 मिनट में 21-17, 21-10 से पराजित किया।

दुसरा सेट हार कर फिर जीता तीसरा सेट
सिंधु से दूसरे गेम में काफी गलतियां हुईं। नतीजन उन्हें यह गेमगंवाना पड़ा, लेकिन तीसरे गेम में वापसी करते हुए सिंधु ने मुकाबला 21-9 के अंतर से जीतकर फाइनल मुकाबले पर मुहर लगा दी।इससे पहले शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में मलेशिया की सोनिया ची को 36 मिनटों में सीधे गेमों में 21-17, 21-13 से मात दी. सिंधु का सामना वर्ल्ड नंबर-35 सोनिया से पहली बार हुआ था. सिंधु अगर इस टूर्नामेंट को जीतती हैं, तो वह इसे जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले 2012 में सायना नेहवाल ने इसमें खिताबी जीत हासिल की थी । सिंधु पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची हैं, जहां अब खिताब के लिए उनका सामना रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा, जिनके खिलाफ सिंधु का 5-5 का करियर रिकॉर्ड है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग