6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

hockey world cup 2018 : अपने पैसे खर्च कर विश्व कप खेलने पंहुचा दक्षिण अफ्रीका, आज भिड़ेगा भारत से

भारत का पहला मुकाबला ग्रुप-सी में दक्षिण अफ्रीका से होगा। वैसे तो दक्षिण अफ्रीका खिताब के दावेदारों में शामिल नहीं है इसके बावजूद वे इस हॉकी विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च कर भारत आए हैं।
2 min read
Google source verification
hockey world cup

hockey world cup 2018 : अपने पैसे खर्च कर विश्व कप खेलने पंहुचा दक्षिण अफ्रीका, आज भिड़ेगा भारत से

नई दिल्ली। भारत अपनी मेजबानी में बुधवार से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू होने जा रहे 14वें विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत का पहला मुकाबला ग्रुप-सी में दक्षिण अफ्रीका से होगा। वैसे तो दक्षिण अफ्रीका खिताब के दावेदारों में शामिल नहीं है इसके बावजूद वे इस हॉकी विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च कर भारत आए हैं।

टीम के पास नहीं हैं पैसे -
दुनिया की 15वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क होपकिन्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में खेल की प्रगति में सबसे बड़ी अड़चन 'कोष' है। होपकिन्स ने मेजबान भारत के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'दक्षिण अफ्रीका जितना अधिक हॉकी खेलेगा उतना बेहतर रहेगा। लेकिन हमारी चुनौती कोष का इंतजाम करना है जिससे कि जितना संभव हो हम उतने अधिक टेस्ट मैच खेल सकें। हम विश्व कप के लिए आए हैं और इसके लिए खिलाड़ियों को अपनी जेब से भुगतान करना पड़ा है। उन्होंने शिविर का हिस्सा बनने के लिए पैसे दिए। हमारी चुनौती पैसे का इंतजाम करना है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ प्रायोजक हैं लेकिन हमारी प्रायोजन राशि से विश्व कप के बजट का इंतजाम नहीं हो सकता।'

खिलाड़ियों के खुद खर्च किए अपने पैसे -
कोच ने आगे कहा, 'फिलहाल हमारे पास पैसे की कमी है और अगर हम इस कमी को पूरा नहीं कर पाए तो संभावना है कि खिलाड़ियों को विश्व कप दौरे के लिए भुगतान करना पड़ सकता है।' दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की चुनौती आसान नहीं होगी लेकिन होपकिन्स सकारात्मक चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।

जीत के साथ शुरुआत करना चाहती हैं अफ्रीका -
दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत सफलतापूर्वक करना चाहती है। टूनार्मेंट के ग्रुप सी की टीम दक्षिण अफ्रीका 28 नवंबर को अपना पहला मैच भारत के खिलाफ खेलेगी। अफ्रीका के कप्तान टिम ड्रमोंड ने कहा,“ मैं पहली बार भारत नहीं आया हूं लेकिन टीम के कई खिलाड़ी यहां पहली बार आ रहे हैं और भुवनेश्वर में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि हॉकी को लेकर यहां दर्शकों में काफी रोमांच रहता है। उन्होंने कहा,हमारे लिये भारत जैसी अनुभवी टीम के खिलाफ पहला मैच खेलना सम्मान की बात है। मैंने सुना है कि भारत के मैच में दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं और स्टेडियम में काफी शोर होता है। मैं इसका अनुभव करने को उत्साहित हूं।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग