क्रिकेट जगत से मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ शिरकत करेंगे। वैसे तो कुछ अन्य क्रिकेटर्स को भी समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था लेकिन, इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित हो रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के आयोजन में ज्यादातर क्रिकेटर इस समय इंग्लैंड में हैं। इस कारण वे समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।