6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं सायना नेहवाल

चीन में जारी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में आज भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल को हार का कर बाहर होना पड़ा।
2 min read
Google source verification
siana nehewal

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं सायना नेहवाल

नई दिल्ली। चीन में इस समय विश्व बैडमिंटन चैंपिनयशिप खेली जा रही है। जहां आज (शुक्रवार) को भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल को हार कर बाहर होना पड़ा। साइना को स्पेन की दिग्गज दिग्गज खिलाड़ी कैरोलीन मारिन ने हराते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। चीन के नानजिंग में खेले गए इस मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-10 सायना महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की दिग्गज कैरोलीना मारिन से हारकर बाहर हो गई हैं। रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मारिन ने सायना को क्वार्टर फाइनल में केवल 31 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-6, 21-11 से मात दी।

अब सिंधु से बची है उम्मीद-
सायना इसके साथ ही मारिन के खिलाफ अपने करियर का पांचवां मुकाबला हारी हैं। ऐसे में सायना और वर्ल्ड नम्बर-8 मारिन के बीच मुकाबलों का स्कोर 5-5 से बराबर हो गया है। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना की हार का साफ मतलब यह है कि पी.वी. सिंधु इस चैम्पियनशिप में एकमात्र भारतीय चुनौती शेष रह गई हैं।

मिश्रित युगल में मिसी हार-
इस चैम्पियनशिप में शुक्रवार को मिश्रित युगल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। अश्विनी और सात्विक की जोड़ी को चीन की झेंग सिवेई और हुआं कियोंग की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-17, 21-10 से हराकर बाहर कर दिया। दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला 36 मिनट तक चला।

ओकुहारा से भिड़ेगी सिंधु-

आज इस टूर्नामेंट में भारत की शीर्ष महिला शटलर पी.वी. सिंधु का मुकाबला भी आज ही खेला जाएगा। पी.वी. सिंधु का मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होना है। अब देखना है कि सिंधु और नोजोमी के बीच मुकाबला कैसा रहता है ? भारत के अन्य शटलरों के आज के मुकाबलों की बात की जाए तो आज साई प्रणीत का मुकाबला ही होना है। साई प्रणीत केंटो मोमोटा से अगली दौर में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग