
Elvish yadav and Maxtern
Elvish yadav and Maxtern: सुलह करते हुए मैक्सटर्न ने कहा कि जो कुछ भी हुई वो किसी के उकसाने पर हुआ था। उकसाने के चक्कर में ही गरमा-गरमी बढ़ गई और झगड़ा हो गया। इस मामले में मैक्सटर्न ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी गुजारिश भी की थी।
एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न के साथ फोटो शेयर की जिसमें दोनों के बीच मेल-जोल देखने को मिला। शेयर की गई इस फोटो में दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ‘एक घर में बर्तन होते हैं, बजेंगे तो सही। भाईचारा ऑन टॉप।’ शेयर किए गए इस फोटो में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो एल्विश और मैक्सटर्न साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। एल्विश ने कहा, 'जो भी हुआ, जो भी आपने वीडियो देखी है, सारी चीजें देखी होंगी, जो भी हमारे बीच गरमा गर्मी में हो गया। हमारी जो लड़ाई हुई उसे क्लियर कर लिया गया है।' इस पर मैक्सटर्न ने आगे कहा, 'थोड़ा सी गलतफहमी हो गई। किसी ने उकसा दिया था मेरे को। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन मैंने बता दिया उनको।'
Updated on:
10 Mar 2024 10:06 pm
Published on:
10 Mar 2024 10:05 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
