OTT

Elvish Yadav के बाद मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, आधी रात को पड़ी थी रेड

Munawar Faruqui: यूट्यूबर एल्विश यादव के बाद अब मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है।

less than 1 minute read
Mar 27, 2024
मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिगबॉस के विनर रहे मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने रेड के समय हिरासत में लिया है। मंगलवार रात को पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में रेड मारी थी इस रेड में कई लोगों को पकड़ा गया। जिसमें मुनव्वर फारूकी भी शामिल थे। हुक्का पार्लर में तंबाकू के इस्तेमाल की जानकारी पुलिस को मिली थी इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी (Hukka Parlour Raid) की।



मुंबई पुलिस की छापेमारी में मुनव्वर फारूकी को आधी रात को हिरासत लिया गया। रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, “हमारी टीम ने हुक्का के नाम पर तंबाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने पर मुंबई के हुक्का बार पर छापा मारा, वहां से मिली कई चीजों की जांच के बाद हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस रेड में पकड़े गए लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था।"

मुंबई पुलिस के मुताबिक, फोर्ट इलाके के हुक्का पार्लर में रेड के दौरान हिरासत में लिए गए बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी और 13 अन्य को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है। उन सभी के खिलाफ मामाल दर्ज किया गया है।

Published on:
27 Mar 2024 09:02 am
Also Read
View All

अगली खबर