
Animal OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल लगातार विवादों का सामना कर रही है। इस फिल्म पर कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने सवाल उठाए हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिससे सुनने के बाद फैंस काफी निराश हो सकते हैं।
फिल्म की ओटीटी रिलीज
दर्शक 'एनिमल' की ओटीटी रिलीज का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये जानकारी सामने आई थी कि ये फिल्म ओटीटी पर बिना किसी कट के रिलीज की जाएगी। यानी कुछ सीन थिएटर पर रिलीज करने से पहले हटा दिए गए थे, जिन्हें ओटीटी पर रिलीज करने की बात कही गई थी। लेकिन अब नई अपडेट की मानें तो 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम होने वाली एनिमल में कुछ भी नया देखने को नहीं मिलेगा। बता दें, कुछ वक्त पहले खबरें आईं थीं कि फिल्म में बॉबी देओल और रणबीर कपूरा का एक किस सीन भी था, जिसे पर्दे पर रिलीज नहीं किया गया था। लेकिन ओटीटी की रिलीज के साथ इसे सभी के सामने पेश करने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद दर्शक फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब दर्शक इस खबर से काफी निराश होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:OTT पर मचेगा भौकाल! फरवरी में धमाल मचाने आ रही ये फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट.
Published on:
24 Jan 2024 12:52 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
