यह पहली बार है जब आरजे महविश ने किसी क्रिकेट लीग में निवेश किया है। उन्होंने लीग के आधिकारिक पेज पर साझा की गई एक पोस्ट में यह जानकारी फैंस को दी है, लेकिन उनकी टीम का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें, चैम्पियंस लीग टी-10 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लीग के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रॉस टेलर, डेनियल क्रिस्टीन, तिलकरत्ने दिलशान, ड्वेन स्मिथ और पार्थिव पटेल इस लीग में खेलेंगे। इसके साथ ही इसमें कई युवा खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। यह लीग 22 अगस्त से 24 अगस्त के बीच कुल 8 टीमों के साथ खेली जाएगी।