Payal Rohatgi Sangram Singh Divorce: एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। पायल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। बता दें, पायल ने पहलवान संग्राम सिंह से साल 2022 में शादी की थी। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और रिश्ते में थे। इसके बाद कपल ने फैसला किया और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए, लेकिन लगता है कपल एक जन्म का रिश्ता भी नहीं रह पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पायल ने एक बड़ा फैसला किया है जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरों को हवा मिली है।