
लाहौर। लड़कियों की तस्करी के आरोप में पाकिस्तान में 12 चीनी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। एफआईए ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी करने वाले चीनी नागरिकों के एक बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि ये लड़के लड़कियों से विवाह का अनुबंध करते थे और फिर उन्हें तस्करी कर चीन ले जाते थे।
आठ चीनी नागरिक गिरफ्तार
पाक संघीय जांच एजेंसी ने सोमवार को पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी में शामिल चीन के नागरिकों के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। इन लड़कों ने पाकिस्तानी लड़कियों से झूठी शादियां की थीं। पाक संघीय जांच एजेंसी के उप निदेशक एफआईए जमील अहमद खान मेयो ने कहा अधिकारियों ने देश में अवैध गतिविधियों में शामिल विदेशियों के खिलाफ एक कार्रवाई के तहत लाहौर हवाई अड्डे और अन्य क्षेत्रों से 12 चीनी नागरिकों को युवतियों की शादी करने के बाद उनकी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार संदिग्धों ने पाकिस्तानी एजेंटों की सहायता से असुरक्षित लड़कियों के साथ विवाह का अनुबंध किया और फिर उन्हें चीन ले गए जहां पीड़ितों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक चीनी महिला भी शामिल है।
गुरुवार को मिला था पहला सुराग
आपको बता दें कि इस मामले में पहला सुराग गुरुवार को फेडेरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने किया था। उसने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया जो बेसहारा लड़कियों को जाल में फंसाता था। बताया जा रहा है कि गैंग इन लड़कियों को झूठी शादी के नाम पर फंसाता था। गुरुवार को ही एफआईए ने फैसलाबाद में हो रही एक शादी के मण्डप में छापा मारा और चांग नाम के चीनी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। इस रेड के दौरान लड़की के पिता जाहिद, शादी कराने वाले काजी, एक चीनी महिला और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर
Updated on:
08 May 2019 12:00 pm
Published on:
06 May 2019 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
