25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान का ऐलान, 2022 में अंतरिक्ष में भेजेगा पहला नागरिक

पाकिस्तान 2022 में चीनी सैटेलाइट लॉन्चिंग सुविधा के जरिए अपने पहले नागरिक को अंतरिक्ष में भेजेगा विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा- फरवरी 2020 से चयन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Jul 2019, 11:59 AM IST

सैटेलाइट

इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान खाने को दाने-दाने मोहताज है, पाकिस्तान में लोग महंगाई से जूझ रहे हैं और इस बीच गुरुवार को की इमरान सरकार ने एक बडा़ ऐलान किया है।

पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने घोषणा की है कि पाकिस्तान 2022 में अपने पहले नागरिक को अंतरिक्ष में भेजेगा।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है और हमारे इतिहास में यह पहला सबसे बड़ा अंतरिक्ष कार्यक्रम होगा।

मिशन चंद्रयान 2: भारत की खुशी में पाकिस्तान भी शामिल, सोशल मीडिया पर आए चौंकाने वाले रिएक्शन

बता दें कि आतंकियों के पनाहगार और जन्मदाता बन चुके पाकिस्तान ने यह घोषणा भारत के चंद्रयान 2 के सफलतापूर्व लॉंचिग के बाद की है।

इससे पहले बीते साल जुलाई में पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ( Suparco ) ने चीनी लॉन्चिंग सुविधा के जरिए दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा था।

50 लोगों को किया जाएगा शॉर्टलिस्ट

फवाध चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पाकिस्तान अपने पहले नागरिग को अंतरिक्ष में भेजने के लिए चयन प्रक्रिया फरवरी 2020 से शुरू करेगा’।

पहले फेज में 50 नागरिकों को चयन किया जाएगा। इसके बाद उस 50 में से 25 लोगों को चुना जाएगा। इस तरह से चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 10 और फिर उस 10 में से किसी एक योग्य नागरिक को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरा होने के बाद 2022 में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। फवाद चौधरी ने डॉन न्यूज से बात करते हुए कहा कि 10 पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा और अंततः एक पायलट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

कौन-कौन जाएगा गगनयान मिशन के साथ अंतरिक्ष की सैर पर

फवाद चौधरी ने आगे कहा कि पाकिस्तान इस कार्य के लिए चीन की मदद लेगा। चूंकि पाकिस्तान के पास खुद की सैटेलाइट लॉन्चिंग सुविधा नहीं है। इसलिए चीनी सैटेलाइट लॉन्चिंग सुविधा का उपयोग किया जाएगा, जैसा कि पहले किया गया था।

चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच एक समझौता है। इस समझौते के तहत पाकिस्तान अंतरिक्ष में पाकिस्तानी नागिरक को भेजेगा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.