7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाफिज सईद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, टेरर फंडिंग के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

आतंकी हाफिज सईद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में CTD को 7 अगस्त तक चार्जशीट फाइल करने की मोहलत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 25 Jul 2019, 7:26 AM IST

Hafiz saeed arrested

लाहौर। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के अमरीका दौरे के बाद आतंकियों पर कार्रवाई की एक बड़ी खबर आई है। बुधवार को पाकिस्तान की एक आतंकरोधी अदालत ( Anti terrorism court of pakistan ) ने जमात-उद-दावा ( jamat ud dawa ) के सरगना हाफिज सईद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि बीते 17 जुलाई को हाफिज सईद की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी।

7 अगस्त तक चार्जशीट फाइल करने की मोहलत

मामले की सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) को हाफिज सईद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया। कोर्ट ने CTD को चार्जशीट दायर करने के लिए 7 अगस्त तक की मोहलत दी है। आपको बता दें कि, गिरफ्तारी के दौरान पंजाब सीएम के प्रवक्ता ने बताया था कि सईद पर आतंकी गतिविधियों के लिए फंड इकट्ठा करने का इल्जाम लगाया है।

ट्रंप ने दी थी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आई थी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे US के दबाव का नतीजा बताया है। हालांकि, US सीनेट के एक समिति ने इस गिरफ्तारी मात्र दिखावा बताया था। सीनेट ने कहा कि हाफिज सईद आज भी पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम घूमता दिखाई देता है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..