26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विभाजन के 72 साल बाद पाकिस्तान ने खोला ऐतिहासिक चोआ साहिब गुरुद्वारा

गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से पहले ही इस गुरुद्वारे को खोल दिया गया सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे को खोलने की लंबे समय से मांग कर रहे थे
2 min read
Google source verification
gurudwara

इस्लामाबाद। विभाजन के 72 साल बाद शुक्रवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चोआ साहिब लोगों के लिए खोल दिया गया। गुरु नानक देव की नवंबर में होने वाली 550वीं जयंती से पहले ही इस गुरुद्वारे को खोल दिया गया है। सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे को खोलने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस अवसर पर भारत के सिख श्रद्धालु भी शामिल थे।

पाकिस्तान: PM इमरान खान ने इस शख्स को ट्विटर पर किया अनफॉलो, मचा बवाल

1947 से बंद पड़ा था गुरुद्वारा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1947 में सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में यहां से पलायन कर गए थे। इसके बाद से ही गुरुद्वारे को बंद कर दिया गया। झेलम जिले में स्थित इस गुरुद्वारे को काफी दिनों तक उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। यूनेस्को विश्व विरासत स्थल रोहतास किले के करीब मौजूद गुरुद्वारे को पाकिस्तान के उच्च अधिकारियों और सिख समुदाय के लोगों ने मिलकर खोला। इस दौरान यहां पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

पाकिस्तान: हज करने जा रहे नवाज शरीफ के दोनों भतीजों को FIA ने विमान से उतारा

विदेशी सिखों के लिए भी खोला गया

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी)की है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ.आमेर अहमद मुख्य अतिथि थे। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह भी शामिल हुए।

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी के अनुसार गुरुद्वारा चोआ साहिब को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। यह विदेशी सिखों के लिए भी खोला गया है। भारत या दुनिया के किसी भी कोने से आने वाले श्रद्धालु इसके दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..