
इस्लामाबाद।पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आज गुरुवार को नकली खातों की जांच के मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के सामने पेश होंगे। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को NAB ने खातों की फर्जीवाड़े की जांच में तलब किया है। फर्जी खातों के मामले में एनएबी ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफदो मामले तैयार किये हैं। पूर्व राष्ट्रपति को रावलपिंडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
NAB के सामने पेश होंगे पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी
जियो न्यूज ने अपनी खबरों में बताया है कि जरदारी को हरीश एंड कंपनी मामले में तलब किया गया है। हरीश एंड कंपनी ने कथित रूप से सिंध के विशेष पहल विभाग से पानी की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध लिया था, लेकिन परियोजना पर कोई काम नहीं किया गया था। आरोप लगाया गया है कि इन फंडों का इस्तेमाल जरदारी के नादेरो हाउस के खर्चों को पूरा करने के लिए किया गया था। एनएबी के अधिकारियों का कहना है कि हरीश एंड कंपनी पार्क लेन एस्टेट मामले में ठेका पाने वाली सबसे बड़ी कंपनी थी। बताया जा रहा है कि इसके कारण राष्ट्रीय खजाने को 60 मिलियन रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में पूर्व सचिव विशेष पहल विभाग एजाज अहमद खान और अन्य के खिलाफ भी मामला दायर किया गया है। आपको बता दें कि जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर फर्जी खातों के मामले में आरोपी हैं और उन्हें 9 मई तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
9 May 2019, 9:11 PM IST
Published on:
9 May 2019, 10:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.