इस्लामाबाद।आतंकी संगठनजैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ( Masood Azhar ) को संयुक्त राष्ट्र ( United Nation ) की ओर से ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद से पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर कार्रवाई करते हुए बैन लगा दिया है। पाकिस्तान ने उसकी संपत्ति जब्त कर ली है। साथ ही उसके विदेश आने-जाने पर भी रोक लगा दी है। इस बात की जानकारी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक अधिसूचना में दी गई है। पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पुलवामा हमले के साथ मसूद को जोड़ने व राजनीतिक संदर्भों को इस प्रस्ताव में शामिल न किए जाने के शर्त पर पाकिस्तान ने अजहर पर प्रतिबंध को स्वीकार किया है। बता दें कि बुधवार को भारत को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया। इससे पहले चीन ने मसूद अजहर को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए अमरीका , फ्रांस और ब्रिटेन की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर से अपना स्थगन हटा लिया। जिससे मसूद का वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने का रास्ता साफ हो गया। इसी साल फरवरी में ही अमरीका, फ्रांस और ब्रिटेन की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति में एक प्रस्ताव लाया गया था जिसपर चीन ने वीटो करते हुए रोक दिया था।