
12वीं बोर्ड परीक्षा आज से : पहले दिन जिले के 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी लिखेंगे सवालों के जवाब
पाली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड [ Board of Secondary Education ] की ओर से उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड) परीक्षा [ 12th board examination 2020 ] गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग [ Education Department ] की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 18 हजार 795 विद्यार्थी सवालों के जवाब लिखेंगे। यह परीक्षा जिले के दस ब्लॉक में 124 परीक्षा केन्द्रों [ Examination center ] पर होगी। जिसे लेकर सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए है। हर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान एक-एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा। जिससे शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके और परीक्षा में नकल को रोका जा सके।
हर परीक्षा केन्द्र की करवाई जाएगी वीडियोग्राफी
परीक्षा में नकल रोकने के लिए हर परीक्षा केन्द्र की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। वीडियोग्राफर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के पाली उडऩ दस्ते में शामिल होगा।
4 उडऩ दस्तों का किया गठन
परीक्षा में नकल रोकने और अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए उडऩ दस्तों का गठन किया गया है। शिक्षा विभाग स्तर पर एेसे 4 दस्ते बनाए गए है। इन दस्तों में तीन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी शामिल किए गए है। जो परीक्षा के दौरान हर केन्द्र पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इनके लिए चार कारों की व्यवस्था की गई है। जिससे वे आसानी से हर केन्द्र तक पहुंच सके।
14 निजी विद्यालय में बनाए केन्द्र
परीक्षा के लिए सरकारी स्कूलों के साथ 14 निजी स्कूलों में भी केन्द्र बनाए गए है। इन केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। ये आब्जर्वर शिक्षा विभाग नहीं है। इन्हें अन्य विभागों से नियुक्त किया गया है। जिससे परीक्षा में किसी तरह की नकल या गडबड़ी नहीं की जा सके।
बांगड़ स्कूल में रहेगी उत्तर पुस्तिकाएं
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण के लिए पाली के बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय को संग्रहण केन्द्र बनाया गया है। यहां उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जो 28 घंटे चालू रहेंगे और रिकॉर्डिंग करेंगे। इसके साथ ही 24 घंटे 2-2 होम गार्डस भी तैनात रहेंगे।
तैयारियां पूरी कर ली गई
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। उडऩ दस्तों का गठन किया गया है। -जगदीशचंद राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक (मुख्यालय), पाली
Published on:
05 Mar 2020 06:03 am
