4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : पणिहारी चौराहे के निकट ट्रेवल्स बस पलटी, हादसे में 15 यात्री घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

108 एम्बुलेंस ने सभी घायल को पहुंचा बांगड़ अस्पताल-पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को खड़ा करवाया
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 03, 2018

15 injured in bus accident in pali

पणिहारी चौराहे के निकट ट्रेवल्स बस पलटी, हादसे में 15 यात्री घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

पाली। शहर के पणिहारी चौराहे के निकट मोड़ पर शनिवार सुबह एक टे्रवल्स की बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीन घायलों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। चीख-पुकार से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6 बजे अहमदाबाद से जोधपुर जा रही एक ट्रेवल्स की बस जो पणिहारी चौराहे के निकट मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल होना बताया गया है। यह बस जैन ट्रेवल्स की बताई गई है। लोगों ने बताया कि इस बस की छत पर ट्रांसपोर्ट का माल अधिक भरा हुआ था। जिससे बस मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान घायलों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा।

यह हुए घायल
बस पलटने की घटना में खोड गांव निवासी दाकू पत्नी मोहन, शिवपुरा निवासी शांता पत्नी मांगीलाल, पुर निवासी मीरा पत्नी कानाराम, हिमांशु पुत्र कानाराम, जालोर निवासी अनुपमा पुत्री रमेश मोदी सहित 15 जने घायल हो गए। हादसे में तीन गंभीर घायलों को जोधपुर के लिए रेफर किया गया है।