
पाली में पूर्व पार्षद आया था पॉजिटिव, सम्पर्क में आए उप सभापति सहित 16 पार्षद होम क्वॉरंटीन
पाली। पाली के एक पूर्व पार्षद [ Former councilor ] का सैम्पल लेने के बावजूद वह घूमता रहा और नगर परिषद [ Pali Nagar Parishad ] भी गया। जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव [ Corona positive report ] आई तो परिषद में हडक़म्प मच गया। उसके सम्पर्क में आए उप सभापति [ Deputy Chairman ] के साथ 16 पार्षदों ने खुद ही बांगड़ चिकित्सालय [ Bangar Hospital ] जाकर अपना सैम्पल दिया। इस उन सभी को बुधवार को चिकित्सा विभाग की ओर से होम क्वॉरंटीन [ Home quarantine ] किया गया। उनके घरों के बाहर कोविड-19 [ COVID-19 ] के पोस्टर लगाए गए। जिससे कोई अन्य उनके सम्पर्क में नहीं आए। जिले में शाम तक 19 कोरोना केस पॉजिटिव आए है। अब तक 549 केस पॉजिटिव हो गए है। जिनमें से 265 केस एक्टिव है। इधर, राहत की बात यह रही कि 11 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
यहां मिले पॉजिटिव केस
जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि रोहट उपखण्ड में 2, सोजत उपखण्ड में 4 केस पॉजिटिव आए है। इसके अलावा देसूरी में 5, मारवाड़ जंक्शन में 2, बाली में 5 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अस्पताल से पाली शहर के 2, पाली ग्रामीण के 2, देसूरी उपखण्ड के एक, मारवाड़ जंक्शन के 2, सोजत के 3 व रानी के 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया।
एक दिन में लिए 681 सैम्पल
जिले में बुधवार को 681 सैम्पल लिए गए है। अब तक 12 हजार 941 सैम्पल लिए जा चुके है। अभी 2 हजार सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। पाली बांगड़ अस्पताल में 37, सोजत अस्पताल में 34 तथा कोविड केयर सेंटर में 187 मरीज भर्ती है।
7 तक पहुंचेगा खाद्यान
प्रवासी एवं विशेष श्रेणी के लोगों को गेहूं व चना देने के लिए सर्वे किया जा रहा है। पात्र प्रति व्यक्ति को 5 किलो गेहूं तथा प्रति परिवार एक किलो चना प्रति माह दी जाएगी। यह सामग्री 7 जून तक उचित मूल्य दुकानों तक पहुंच जाएगी। वितरण 8 जून से किया जाएगा।
Published on:
04 Jun 2020 06:30 am
