6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के 35 अधिकारियों ने 175 सरकारी विद्यालयों को लिया गोद

नई पहल: मॉनिटरिंग कर देने होंगे दिशा निर्देश-प्रत्येक शिक्षा अधिकारी को पांच-पांच स्कूलों की जिम्मेदारी
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 31, 2019

35 officers of the district took 175 government schools Lap

जिले के 35 अधिकारियों ने 175 सरकारी विद्यालयों को लिया गोद

रायपुर मारवाड़। सरकारी स्कूलों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। जिसके तहत जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों को पांच पांच स्कूल गोद दी गई है। जिले के 35 अधिकारियों को 175 स्कूल गोद दी गई है। इन अधिकारियों को गोद दी गई स्कूल की समय-समय पर मॉनिटरिंग कर शैक्षणिक स्तर में सुधार के साथ समस्याओं के त्वरित निस्तारण की कार्रवाई करनी होगी।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक समसा ने जारी आदेश में किस अधिकारी को किन पांच स्कूलों को गोद दिया गया है उसका उल्लेख किया गया है। सभी अधिकारियों को उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूल गोद दिए गए हैं। गोद लेने वाले शिक्षा अधिकारियों में जिला मु यालय से लेकर ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी शामिल हैं।

भेजनी होगी रिपोर्ट
अधिकारी को जिन पांच स्कूलों को गोद दिया गया है वहां उन्हें समय-समय पर निरीक्षण करना होगा। नामांकन, सुविधाएं, रिक्त पद, समस्या सहित अन्य बिन्दुओं की जांच कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजनी होगी। साथ ही सम्बन्धित प्रधानाचार्य से चर्चा कर उचित व्यवस्था करानी होगी।

शैक्षिणिक स्तर सुधारने का प्रयास
गोद दिए पांच स्कूलों में परीक्षा परिणाम, संचालन व्यवस्था, योजनाओं का परिलाभ सहित समस्त जि मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी। इस आदेश के पीछे माना जा रहा है कि सरकार सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

ये स्कूल लिए गोद
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सोलंकी ने धाकडी, गुड़ा जाटन, सांपा, दुजाना, खोड़, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विनोद शर्मा ने बर, भाकरिवाला, जोजावर, साण्डेराव, खैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ललित बिहारी माथुर ने रोहट, सोनाई मांझी, बालराई, चंडावल, खिमेल, एडीपीसी भारत सिंह लखावत ने सोजत रोड, कुशालपुरा, लाम्बिया, नारलाई, नोवी, डीईओ माध्यमिक समसा महेंद्र कुमार नानिवाल ने पोमावा, बीजापुर, बूसी, मांडा, गुड़ा एंदला, एडीईओ माध्यमिक कृष्णकांत शर्मा ने सांडिया, खारड़ा, डरी, निम्बाडा, ढोला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को गोद लिया है।