
VIDEO : फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, विजेता टीम में उत्साह
पाली/सादड़ी। closing of Football tournament : पाली जिले के सादड़ी कस्बे के देवीचंद मयाचन्द बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में बुधवार को आयोजित 64वीं जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता [ 64th District Level Football Competition ] फाइनल मैच [ Final match ] में तखतगढ़ अभय नोबल्स स्कूल के खिलाडिय़ों ने जीत दर्ज की। वहीं बाली की फेब इंडिया स्कूल की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम के खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए समापन समारोह में पूर्व मंत्री अचलाराम मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष दुदाराम बावरी, सरक्षक सोहनसिंह राजपुरोहित, मूलसिंह चंपावत, भोमाराम माली व रवि बोहरा के नेतुत्व में समारोह का शुभारम्भ हुआ। पर्यवेक्षक धनेश पुरोहित ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिलेभर से 21 टीमों ने उत्साह से भाग लिया।
जिसमें तखतगढ़ की अभय नोबल्स स्कूल विजेता व फेब इंडिया स्कूल उपविजेता रही। इस दौरान लक्ष्यराजसिंह व अनिरूद्धसिंह को बेस्ट खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। इस मौके पर भंवरलाल परिहार, नरेंद्र राठौड़, हेमंत गर्ग, किशन सवंशा, महेंद्र रावल, छंगनलाल भाटी व वीरेन्द्रसिंह सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Published on:
04 Sept 2019 07:32 pm
