5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गायों के लिए 9 बीघा एक बिस्वा जमीन का किया दान

- सेवानिवृत कर्मचारी ने दान की भूमि- पीएम केयर फंड में 11 हजार व दान पत्र उपखण्ड अधिकारी को सौंपा
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 03, 2020

गायों के लिए 9 बीघा एक बिस्वा जमीन का किया दान

गायों के लिए 9 बीघा एक बिस्वा जमीन का किया दान

पाली/जैतारण। कोरोना महामारी [ Corona virus ] व लॉकडाउन [ Lockdown ]के दौरान गायों की दशा देखकर ग्राम पंचायत बलाडा में स्थित गांव ग्यास निवासी नारायणदान पुत्र हरलालदान चारण ने बलाडा सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर के साथ विधायक अविनाश गहलोत [ MLA Avinash Gehlot ] के जैतारण स्थित विधायक सेवा केन्द्र [ MLA Service Center ] पहुंचकर अपनी खातेदारी जमीन से 9 बीघा एक बिस्वा जमीन ग्राम पंचायत बलाडा क्षेत्र की गायों व मवेशियों के आहार-चारा प्राप्ति के लिए दान [ Donated land ] करने का निर्णय से अवगत करवाया। विधायक गहलोत ने उनके निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने अपना दान पत्र जैतारण उपखण्ड अधिकारी डॉ. भास्कर विश्नोई को सुर्पुद किया।

भू-अभिलेख निरीक्षक पद से 28 वर्ष पूर्व सेवानिवृत हो चुके नारायणदान चारण ग्यास ने बताया कि अपनी मातृभूमि का कर्ज चुकाने के लिए मूक प्राणियों के भरण-पोषण के लिए भूमि दान की है। जैतारण उपखण्ड अधिकारी को सौंपे दान पत्र मय लिखित बंटवारा पत्र में बताया कि उनके ग्राम पंचायत बलाडा के राजस्व क्षेत्र के खाता सं. 65 व नए खसरा नम्बर 143/3 में कुल 29 बीघा व एक बिस्वा कृषि भूमि है। इनकी धर्मपत्नी सागरकंवर का निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र चैनसिंह व भैरूसिंह हैं। जिनमें से भैरूसिंह का देहान्त हो चुका है। उन्होंने अपनी जमीन में से बंटवारा करते हुए एक पुत्र चैनसिंह को दस बीघा जमीन देने व पुत्र भैरूसिंह की पत्नी जनक कंवर व उनके तीन पुत्र अभिजीतसिंह, जयदेव व सुखदेव सहित चारों को 10 बीघा जमीन समान अनुपात में देने का निर्णय किया। शेष 9 बीघा व एक बिस्वा जमीन का बलाड़ा पंचायत क्षेत्र के मवेशियो को आहार के लिए दान किया गया। जो ग्राम पंचायत की गोचर भूमि में दर्ज की जाएगी।

पीएम केयर फंड में दिए 11 हजार रुपए
सेवानिवृत नारायणदान चारण ने लॉकडाउन में सहायता के लिए पीएम केयर फंड में जमा करवाने के लिए जैतारण उपखण्ड अधिकारी डॉ. विश्नोई को 11 हजार रुपए सौंपे। इस अवसर पर जैतारण विधायक गहलोत, बलाडा सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर, जितेन्द्र बागडी, राजूराम बंजारा, ललित मालवीय आदि साथ थे।