4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली के लाल ने बनाया बॉक्स, जो सब्जी-दूध सबको करता है सेनेटाइज

-स्टार्टअप के तहत किया निर्माण-गुजरात सरकार की ओर से दिया गया अनुदान
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 19, 2020

पाली के लाल ने बनाया बॉक्स, जो सब्जी-दूध सबको करता है सेनेटाइज

पाली के लाल ने बनाया बॉक्स, जो सब्जी-दूध सबको करता है सेनेटाइज

पाली। कोरोना वायरस [ Corona virus ] के संक्रमण के बाद लगाए गए लॉकडाउन [ Lockdown ] में लाख सावधानी रखने पर भी बाहर से लाई जा रही वस्तुओं पर वायरस आने की आशंका रहती है। इसमें भी दूध की थैली, हमारा मोबाइल, सब्जी की थैली, मुंह पर लगाया जाना वाला मास्क, वाहन की चाबी, खाद्य सामग्री के पैकेट आदि मुख्य है।

इस आशंका को दूर करने के लिए गुजरात में रहने वाले पाली जिले के लाल आशीष जैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बॉक्स तैयार किया है। जो चंद मिनटों में किसी भी वस्तु को सेनेटाइज कर सकता है। आशीष के पिता वकील सुमेरमल जैन और ससुर शंकर भाई कवाड़ पाली में ही रहते हैं। उन्होंने इस प्रोडक्ट का निर्माण आई क्रीएट स्टार्टअप के तहत प्रो. प्रसन्न वैंचूकर के साथ किया है।

यूवी सिस्टम के तहत करता है कार्य इस सेनेटाइज करने के सिस्टम में एक छह इंच चौड़ा व छह इंच ऊंचे बॉक्स का निर्माण किया गया है। जो यूवी सिस्टम के तहत कार्य करता है। इस बॉक्स में बाजार से लाई किसी भी वस्तु को रखने के बाद तार की पिन को बिजली बोर्ड से जोडऩा होगा। इसके तीन मिनट बाद स्वीच बंद कर वस्तु को निकालने पर वह पूरी तरह सेनेटाइज (वायरस रहित) हो जाती है। आशीष बताते हैं कि इस मशीन को बनाने में गुजरात सरकार की ओर से अनुदान भी दिया गया।

पराबैंगनी किरणों का कमाल
यह बॉक्स एक्रेलिक का बना है। इसमें पैंराबैंगनी किरणों का उपयोग सेनेटाइज करने में किया जाता है। आशीष बताते हैं कि इस तकनीक का उपयोग मेडिकल क्षेत्र में पहले से ही वस्तुओं को बैक्टीरिया और वायरस से मुक्त करने में किया जाता रहा है। उसी से प्रेरित होकर हमने इस घर व कार्यालय में उपयोग किए जाने वाले बॉक्स का निर्माण किया है। जिससे कोरोना की जंग में कर्मवीर की भूमिका निभा सके।