6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर था ब्लेकमेल

- आरोपी ई मित्र संचालक गिरफ्तार [ E friend operator arrested ]
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 23, 2020

महिला से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर था ब्लेकमेल

महिला से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर था ब्लेकमेल

पाली। शहर में एक ई-मित्र संचालक [ E friend operator ] द्वारा मजदूर कार्ड बनाने आई एक महिला से दोस्ती के बहाने पांच माह तक बलात्कार [ Woman raped ] करने व उसके अश्लील वीडियो तथा फोटो खींचकर वायरल [ Porn video and photo viral ] करने की धमकी देते हुए ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है।

कोतवाली प्रभारी गौतम जैन के अनुसार शहर निवासी एक महिला पांच माह पूर्व खटिकों का वास जंगीवाड़ा निवासी शकील उर्फ बाबू पुत्र मोहम्मद युसूफ के ई-मित्र पर मजदूर कार्ड बनाने गई। महिला के चार बच्चें भी है। आरोपी शकील ने महिला से दोस्ती कर ली और एक होटल में ले जाकर उससे बलात्कार किया। साथ ही उसके अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए। सोशल मीडिया पर इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए पांच माह तक यौन शोषण करता रहा। बाद में उसने ये वीडियो वायरल कर दिया।

दो दिन पूर्व पीडि़ता अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी शकील के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जहां पर वीडियो व फोटो खींचे, उन जगहों की पुलिस ने तस्दीक कर ली है। मामले की जांच जारी है।