6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी का अग्रिम आरक्षण 12 अगस्त से मिलना बंद

www.patrika.com
2 min read
Google source verification
राजधानी का अग्रिम आरक्षण 12 अगस्त से मिलना बंद

राजधानी का अग्रिम आरक्षण 12 अगस्त से मिलना बंद

फालना. स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली-अहमदाबाद-दिल्ली का फालना से रेलगाड़ी में आरक्षण १२ अगस्त से मिलना बंद हुआ। असका कारण अस्थायी ठहराव की अवधि समाप्त होना माना जा रहा है। उद्योग व्यापार संघ ने राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर को पत्र लिखा। इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर ने रेल मंत्री से मुलाकात की व सोमवार से नियमित अग्रिम आरक्षण प्रारंभ होने की जानकारी दी।


फालना स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का भव्य समारोह १२ फरवरी को विभिन्न संगठनों के सान्निध्य में आयोजित हुआ था। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस में अग्रिम आरक्षण ११ अगस्त तक ही मिलने से यात्रियों में राजधानी के ठहराव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसकी सूचना मिलने पर फालना उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष रामकिशोर गोयल ने राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर को पत्र लिखकर व व्यक्तिगत मिलकर राजधानी के ठहराव को स्थायी कराने की मांग की।


उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर मण्डल सलाहकार समिति के सदस्य कैलाश राजपुरोहित ने बताया कि राजधानी के नियमित ठहराव आदेश के अभाव में रेलवे में राजधानी का अग्रिम आरक्षण नहीं मिल रहा है। जिसके लिए सोमवार को राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर को अवगत कराया गया था। जिस पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही होकर राजधानी में अग्रिम आरक्षण मिलना प्रारंभ हो जाएगा। राजधानी में हाल ही में सीटों का कोटा आवंटित किया गया था।


इनका कहना
& राजधानी के फालना स्टेशन पर नियमित ठहराव के आदेश के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा कर ली गई है। रेलमंत्री ने राजधानी के फालना स्टेशन पर नियमित ठहराव की स्वीकृति दे दी है। सोमवार से राजधानी में अग्रिम आरक्षण मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
ओमप्रकाश माथुर , राज्यसभा सांसद व भाजपा उपाध्यक्ष


सम्मान समारोह आज
सोजत (निप्र) . इम्मानुएल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल में शबनम साहित्य परिषद के तत्वावधान में रविवार को साहित्यिक सम्मान समारोह होगा। संयोजक एस. मोहम्मद सिलावट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंग्यकार फारूक आफरीदी, अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, विशिष्ट अतिथि साहित्य अकादमी दिल्ली के सदस्य कमल रंगा व सुधीर सक्सेना सहित कई साहित्यकार
शिरकत करेंगे।