4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंगल फि़ल्म की गीता बबीता से कम नहीं है अनामिका सिंह

- देवली कला की छात्रा का जिले में बेस्ट खिलाड़ी में चयन
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Sep 14, 2019

दंगल फि़ल्म की गीता बबीता से कम नहीं है अनामिका सिंह

दंगल फि़ल्म की गीता बबीता से कम नहीं है अनामिका सिंह

रायपुर मारवाड़. हिन्दी फि़ल्म दंगल की गीता बबरता से कम नहीं है देवली कला की अनामिका सिंह। जी हां, देवली कला के सरकारी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा अनामिका लडक़ों की तरह रहती है। पेंट शर्ट व जीन्स टीशर्ट पहनने वाली अनामिका का हेयर स्टाइल भी लडक़ों जैसा है। वॉलीबाल खेल में सब को मात देकर इसने जिले में अपनी अलग पहचान कायम की है। पिछले दिनों बाबरा में हुई जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में अनामिका को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। झुंझनूं में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अनामिका पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनामिका तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इससे पहले दो बार हिस्सा ले चुकी है।
बाइक राइडिंग में भी अव्वल

अनामिका जब लडक़े जैसे कपड़े पहन फ र्राटे से बाइक लेकर निकलती है तो लोग देखते ही रह जाते हैं। अनामिका पढ़ाई में भी कम नहीं है। पिछले साल 10वीं में 68 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। तेज तर्रार हाजिर जवाब व माता पिता के साथ गुरुजनों का सम्मान करना भी खूबी है।
पूरा परिवार खेल प्रेमी

अनामिका के पिता अजीत सिंह सांखला फ ोटोग्राफ र हैं। गांव में इनका स्टूडियो है। अजीत सिंह टेबल टेनिस के प्लेयर है। ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। इनके बड़े भाई राजेन्द्रसिंह सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वे भी टेबल टेनिस के अच्छे प्लेयर हैं। राजेन्द्र सिंह की तीनों बेटियां भी खेल जगत में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुकी हैं।