6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराए के भवनों मे संचालित नौनिहालों की ‘बाड़ी’

प्रशासनिक अनदेखी : पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड क्षेत्र के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्र किराए के भवनों में हो रहे हैं संचालित Anganwadi centers running in rented houses :
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 28, 2019

किराए के भवनों मे संचालित नौनिहालों की ‘बाड़ी’

किराए के भवनों मे संचालित नौनिहालों की ‘बाड़ी’

पाली/मारवाड़ जंक्शन। जिले के मारवाड़ जंक्शन [ marwar junction ] उपखण्ड क्षेत्र में संचालित अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्रों [ anganwadi center ] पर स्वयं का भवन नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता [ Anganwadi worker ] एवं नौनिहालों को खासी परेशानी होती है। उपखण्ड क्षेत्र में 224 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। इनमें 207 मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र एवं 17 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है।

उपखण्ड मुख्यालय पर आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन नहीं
मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड मुख्यालय पर एक भी आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं बना हुआ है। यहां के दस केंद्र किराए के मकानों, कमरों व विद्यालयों संचालित है।

किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र
मारवाड़ जंक्शन चतुर्थ व पंचम, आऊवा चतुर्थ, कारोलिया, चा. की ढाणी जोजावर, गुड़ा रामङ्क्षसह, गुड़ा दुर्जन, धुंधला चतुर्थ, धुंधला प्रथम, राणावास तृतीय व चतुर्थ, धामली प्रथम, सवराड़ प्रथम, रिसाणिया, शेखावास तृतीय, शेखावास तृतीय, ठाकुरवास द्वितीय जो किराए के भवनों-कमरों में संचालित है।

इन्होंने कहा
विद्यालय परिसर में प्याऊ के कमरे में ही आंगनबाड़ी केन्द्र चल रहा है। बच्चों को पढ़ाने, दस्तावेज रखने व पोषाहार बनाने सहित अन्य सामग्री सुरक्षित रखना मुश्किल है। - ललिता गर्ग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गुड़ा दुर्गा

जिन केन्द्र के भवन नहीं है, उनके लिए ग्राम पंचायतों से पट्टे जारी करने की मांग की गई है। - अब्दुल सत्तार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, बाल विकास परियोजना मारवाड़ जंक्शन