4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब अकाल से मूकप्राणियों की नहीं होंगी मौतें, जानिए पूरी खबर

- गोड़वाड़ जैन जीवदया ट्रस्ट व रामचरित्र मानस परिवार हुआ अग्रणी
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Ramesh Sharma

May 21, 2019

Arrangement of fodder for livestock in Sadri of Pali district

अब अकाल से मूकप्राणियों की नहीं होगी मौतें, जानिए पूरी खबर...

पाली/सादड़ी। अकाल की विभिषिका में नगर पालिका क्षेत्र में विचरण कर रहे मूकप्राणी मात्र की सेवार्थ गोडवाड़ जैन जीवदया ट्रस्ट व रामचरित मानस परिवार अग्रणी बनकर प्रतिदिन इनके हरे चारा, पानी व गेहूं के खाखला की व्यवस्था कर रहा है। ट्रस्ट ने गुजरात से दो ट्रक खाखला मुहैया करवाया।

जिसका सुबह-शाम वितरण कर मवेशियों का पालन हो रहा है। समाजसेवी गोविन्दप्रसाद व्यास व नरेश ओझा की प्रेरणा से गोड़वाड़ जैन जीवदया ट्रस्ट से प्रदीपभाई घीसुलाल राठौड़ ने गुजरात से गेहूं का खाखला की दो ट्रक भेजी। इस खाखला वितरण का सोमवार सुबह गोविन्दभाई, हरीशप्रसाद व्यास, महेश व्यास, कुन्जबिहारी, गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने नगर भर के चिह्नित स्थलों पर स्वतन्त्र विचरण कर रही मवेशी में वितरण किया।

इसी प्रकार नगर के व्यापारियों का समूह, जो अपने व्यवसाय से निवृत्त होकर रात्रि में सुन्दरकाण्ड़ पाठ कर गौ सेवार्थ निस्वार्थ सहयोग राशि जुटा रहा है। यह रामचरित मानस परिवार पिछले 40 वर्षों से गुरुदेव ओमप्रकाशमाताद्दीन शर्मा अलवर की सद्प्रेरणा से यह पुनीत कार्य कर रहा है। वर्षपर्यन्त संकीर्तन से ढाई-तीन लाख रुपए की राशि जुटाकर ग्रीष्मऋतु में यह गौ सेवार्थ हरे चारे व पानी की व्यवस्था पर खर्च कर रहा है। पिछले 5 वर्षों से घास वितरण का आकंड़ा उत्तरोतर बढ़ रहा है।

गत वर्ष 3 लाख रुपए की घास व पानी वितरण किया। इस वर्ष इससे अधिक व्यय होने की उम्मीद है। इस बार कई जगह पानी नहीं हैं। प्रतिदिन इस सेवार्थ कार्य में दिनेश कुमार, नारायणलाल, संजय बोहरा, कन्हैयालाल सोनी, अशोक आचार्य, प्रकाश चौहान, प्रवीण सोनी, रणजीत हेमन्त व घनश्याम गौड़, रूपाराम, भूराराम प्रजापत, छोगाराम, सुरेश प्रजापत, जोतराज सोनी, रमेश छगनलाल सोनी, जयन्तीलाल सुथार सहित प्रबुद्धजन इस सेवार्थ कार्यो में योगदान कर रहे हैं।