
पाली की बेटी देश में पहले नम्बर पर, पाया गोल्ड मेडल
पाली। बेटियां किसी से कम नहीं है। कई बेटियां तो बेटों से कई कदम आगे निकल चुकी है। इसका एक उदाहरण है पाली के सिंधी कॉलोनी में रहने वाली आशिता शिवनानी [ Ashita Shivnani ] । जिसने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय [ Indira Gandhi National Open University ] (इग्नू) से एमए में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नई दिल्ली स्थित इग्नू के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह [ convocation ] में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री [ Union Minister of Human Resource Development ] रमेश पोखरियाल ले स्वर्ण पदक [ gold medal ] और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनकी इस सफलता से पाली शहरवासियों का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया।
बीए में भी रही थी श्रेष्ठ
आशिता बताती है कि उन्होंने अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन किया था। इसके बाद पाली के एक निजी स्कूल में अध्ययन के बाद अजमेर के एक निजी कॉलेज में बीए किया। वहां भी श्रेष्ठ रही थी। इसके बाद एमए का आवेदन पाली इग्नू से भरा। बीएड भी कर चुकी है। पिता राधाकिशन शिवनानी व्याख्याता है। जबकि माता रजनी केशवानी अध्यापिका है। आशिता का कहना है कि माता-पिता ने बचपन से अध्ययन के प्रति रुचि जगाई। इसी कारण वे आज यह सफलता अर्जित कर सकी है।
Updated on:
19 Feb 2020 07:22 pm
Published on:
19 Feb 2020 07:22 pm
