7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khatu Shyam: बाबा श्याम के रंग में रंगा शहर, लहराई बाबा की ध्वजा

बैण्ड बाजों की मधुर धुन व जयकारों संग निकाली श्याम निशान यात्रा
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Mar 11, 2024

Khatu Shyam: बाबा श्याम के रंग में रंगा शहर, लहराई बाबा की ध्वजा

Khatu Shyam: बाबा श्याम के रंग में रंगा शहर, लहराई बाबा की ध्वजा

धर्मनगरी पाली खाटूवाले बाबा श्याम के रंग में रंग गई। हर तरफ जय श्रीश्याम का स्वर गूंज उठा। मौका था श्याम निशान यात्रा संघ की ओर से निकाली गई बाबा श्याम की निशान यात्रा का। संघ की ओर से अग्रसेन भवन में खाटू श्याम बाबा का 12वां वार्षिक महोत्सव आयोजित गया। जिसके तहत गांधी मूर्ति स्थित गीता भवन से सुबह गाजे-बाजे के साथ बाबा का पूजन कर श्याम निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें परम्परागत वस्त्रों में सजी महिलाएं, भाल पर तिलक लगाए पुरुष बाबा का निशान हाथ में लहराते हुए जयकारे लगाते चले। निशान यात्रा अम्बेडकर सर्किल, सूरजपोल, सोमनाथ, घी का झण्डा, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार होते हुए पानी दरवाजा गीता भवन पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने फूलों से सजे बाबा श्याम के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा अग्रसेन भवन पहुंचकर विसर्जित हुई।

11 निशान के साथ निकली थी पहली यात्रा

श्याम प्रेमी गिरिश गोयल एवं नवरतन अग्रवाल ने बताया कि 11 साल पूर्व 11 श्याम भक्तों ने 11 निशान बाबा श्याम को अर्पित कर निशान यात्रा निकाली थी। इसके बाद बाबा की कृपा बरसती गई और श्रद्धालुओं की संख्या आज हजारों में पहुंच गई है।

जगह-जगह स्वागत

निशान यात्रा का शहर के अम्बेडकर सर्किल, सूरजपोल, सोमनाथ मन्दिर, घी का झण्डा, सर्राफा बाजार आदि कई जगहों पर स्वागत किया गया। शहरवासियों की ओर से बरसाए फूलों से सड़कों पर पुष्पों की चादर बिछ गई। निशान यात्रा में रथ पर सजी बाबा की प्रतिमा के शहरवासियों ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

कीर्तन कर किया गुणगान
शहर के अग्रसेन भवन में बाबा श्याम की भक्ति के लिए कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक गौरी अग्रवाल एवं पाली श्याम संकीर्तन परिवार के सदस्यों ने खाटू नरेश की भक्ति से ओतप्रोत भजन सुनाकर श्रोताओं को भक्ति से सराबोर कर दिया। महोत्सव में नीलम बंसल, राजेश बिंदल, कैलाश गुप्ता, रामावतार अग्रवाल, रविन्द्र सोनी, रजत बिंदल, अनिल पोद्दार, महेंद्र अग्रवाल, मयुर गोयल, विष्णु गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजीव डालमिया, कमल अग्रवाल, गिरधर गोपाल आदि ने सहयोग किया।