
पाली। शहर के डिस्ट्रिक्ट क्लब में गिरधारीसिंह रामासिया की स्मृति में चल रही राजस्थान स्टेट सब जूनियर बेडमिंटन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के फाइनल मैच शुक्रवार को खेले गए। इसमें खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते।
प्रतियोगिता के बालिका युगल 15 वर्ष में मनाली चौधरी व प्रज्ञा कटारा जयपुर की जोड़ी ने अंशिका कुमावत व रिद्धिमा थापर जयपुर की जोड़ी को हराया। बालिका एकल 15 वर्ष में साक्षी फोगाट जयपुर ने रिद्धिमा थापर को, बालक एकल 15 वर्ष में संस्कार सारस्वत जोधपुर ने राज शुक्ला जयपुर को, बालक युगल 15 वर्ष में मनन टंडन अलवर व समर्थ शर्मा की जोड़ी ने दिव्यांशु नेहरा अलवर व संस्कार सारस्वत जोधपुर की जोड़ी को, बालिका युगल 19 वर्ष में अनुष्का मेहता अलवर व साक्षी असरानी जोधपुर की जोड़ी ने काजमीन खान व सीमा शर्मा टोंक को हराया। इसी तरह बालिका एकल 17 वर्ष में साक्षी फोगाट जयपुर ने रिद्धिमा थापा जयपुर को, बालक एकल 17 वर्ष में शुभम पटेल अलवर ने प्रणय कट्टा जयपुर को, बालक युगल 17 वर्ष में निकुंज पाण्डे व मो. अमान ने शुभम पटेल व दिव्यांश नेहरा को, मिक्स डबल 17 वर्ष में शुभम पटेल व लक्षकारा गंधोक ने निकुंज पाण्डे व अनुष्का मेहता को हराया।
यह अतिथि रहे उपस्थित
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि जब्बरसिंह रामासिया, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय विनोदकुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश पाटनेचा व रणजीतसिंह राजपुरोहित थे। आयोजन में बेडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश दवेरा, सचिव दिनेश दिनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथ्वीराज राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, सह सचिव पीयूष वैष्णव, उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह आदि ने सहयोग किया।