
खेतलाजी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
सारंगवास (नारलाई). सोनाणा खेतलाजी सारंगवास तीर्थधाम पर भरे मेले में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यहां तेज गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। मेला परिसर मतें पूरे दिन खेतलाजी का जयकारा गूंजता रहा। मेले में जिले के साथ बड़ी संख्या में अन्य जिलों व देश के अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होंने खेतलाजी के दरबार में शीश नवाकर खुशहाली की प्रार्थना की। सोनाणा खेतलाजी के दरबार में ध्वजा चढ़ाने के बाद सामूहिक गेर नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें पाली, जालोर सहित अन्य स्थलों से आए गेर दलों ने शानदार नृत्य पेश किया। मेले में लगे हाट बाजार से महिलाओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ सौन्दर्य प्रसाधन व सजावटी सामान खरीदा। महिलाओं ने हाथों पर टेटू बनवाने के साथ ही हीना भी रचाई।
भजन गाकर किया गुणगान
मेले में शनिवार रात भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने सोनाणा खेतलाजी की भक्ति से ओतप्रोत भजन सुनाकर श्रोताओं को भक्ति से सराबोर कर दिया। भजन संध्या में नारलाई, नाडोल, देसूरी, सादड़ी, मुण्डारा के साथ पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, गुजरात व चेन्नई से भी भक्त पहुंचे। मेले में सूरजमल देवड़ा खण्डप, राजेन्द्र कुमार भण्डारी, रमेश कुमार भण्डारी, मेला आयोजन कमेटी अध्यक्ष खरताराम चौधरी, कोषाध्यक्ष भगाराम चौधरी, सचिव खरताराम मेघवाल, कमलेश सोनी, मांगीलाल चौधरी, बाबूलाल देवासी, रामलाल प्रजापत, दिनेश मालवीय, घीसाराम मेघवाल, संदीपसिंह चारण, डुंगाराम चौधरी, अमराराम चौधरी, मूलाराम मेघवाल, जगाराम चौधरी, मोडाराम, आना सरपंच पुष्पा बोस, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
मैराथन वोट दौड़ 13को
तखतगढ़. नगरपालिका प्रशासन की ओर से 13 अप्र्रेल को वोट मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरुषों एवं महिला प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ५ हजार, द्वितीय को ३ हजार व तृतीय को २ हजार रुपए का पुरस्कार दिया जागा। मैराथन में भाग लेने वालों को टीशर्ट दी जाएगी। यह मैराथन सुबह 06.30 बजे शुरू होगी। इओ योगेश आचार्य ने बताया कि स्वीप की ओर से शत प्रतिशत मतदान को लेकर नगरपालिका की ओर से मैराथन करवाया जाना प्रस्तावित है।
Published on:
08 Apr 2019 01:09 am
