5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने से सभा स्थल पर उमड़े लोग, सुमेरपुर वासियों में उत्साह

पाली जिले के सुमेरपुर में प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार कर रहे पाली, जालोर व सिरोही के निवासीसुरक्षा के कड़े प्रबंध
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Dec 05, 2018

PALI NEWS, ELECTION

प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने से सभा स्थल पर उमड़े लोग, सुमेरपुर वासियों में उत्साह

पाली. विधानसभा चुनाव के भौंपू प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिले की सिरोही सीमा से सटे सुमेरपुर में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसे लेकर वहां तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस सभा में पाली जिले के साथ ही जालोर व सिरोही जिले के लोग भी पहुंचना शुरू हो गए है। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच भी चुके है। जो अब प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने का इंतजार कर रहे है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले यहां कई प्रत्याशी और उनके समर्थक भी पहुंचे है। जिनके समर्थन में मतदान की अपील करने के लिए प्रधानमंत्री यहां आ रहे है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर के साथ राष्ट्रीय स्तर के कुछ पदाधिकारी भी यहां पहुंच रहे हैं।
पुलिस बल तैनात
प्रधानमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। यहां पांडाल से लेकर उनके गुजरने वाले हर मार्ग पर पुलिस बल तैनात है। इसके साथ बीएसएफ की दो बटालियन भी तैनात है। एक बटालियन सभा स्थल के पास स्थित पहाड़ी पर तैनात है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हे। जबकि दूसरी बटालियन सभा स्थल के बाहर आस-पास के क्षेत्र में तैनात है। इसके साथ ही गुजरात से भी एक सुरक्षा बटालियन यहां पहुंची है। जो हर आने-जाने पर पर नजर रखे हुए है।
धूम्रपान की सामग्री रखवाई बाहर
सभा स्थल पर आने वाले लोगों को धूम्रपान करने पर रोक लगाई गई है। सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच कर धूम्रपान की सामग्री को बाहर रखवाया जा रहा है।
काले वस्त्र पहने लोगों को प्रवेश नहीं
सभा स्थल पर काले कपड़े लेकर या पहने लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस कारण काले कपड़े पहनकर सभा स्थल पर पहुंचे कुछ लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।
लोगों में उत्साह
प्रधानमंत्री के सुमेरपुर आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। पत्रिका टीम के लोगों से बात करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री के आने पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि यहां तो स्थानीय समस्याओं का हल होना जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण जवाई पुनर्भरण की समस्या का हल होना चाहिए।